बागपत में लाइन हाजिर कोतवाल हुए आशिकाना, महिला सिपाही को बोला I Love You, फिर हुआ ये

इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार त्यागी पर आरोप है कि एक महिला सिपाही के साथ बदसलूकी की. इतना ही नहीं महिला सिपाही ने जब विरोध किया तो इंस्‍पेक्‍टर ने आपा खोकर अभद्र भाषा का इस्‍तेमाल करने लगे.

Dec 15, 2022 - 12:55
0 109
बागपत में लाइन हाजिर कोतवाल हुए आशिकाना, महिला सिपाही को बोला I Love You, फिर हुआ ये

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में यूपी पुलिस का एक और ही चेहरा देखने को मिला है. बागपत जिले के खेकड़ा थाने में तैनात एक इंस्‍पेक्‍टर ने महिला सिपाही के साथ बदसलूकी करते हुए आई लव यू कह दिया. महिला ने इसकी शिकायत बागपत पुलिस अधीक्षक से की. जिस पर पुलिस अधीक्षक ने इंस्‍पेक्‍टर को निलंबित कर दिया है. 

दरअसल, यह मामला खेकड़ा कोतवाली का है. यहां पर तैनात रहे इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार त्यागी पर आरोप है कि एक महिला सिपाही के साथ बदसलूकी की. इतना ही नहीं महिला सिपाही ने जब विरोध किया तो इंस्‍पेक्‍टर ने आपा खोकर अभद्र भाषा का इस्‍तेमाल करने लगे.

इसके बाद भी इंस्‍पेक्‍टर की जुबान नहीं रुकी तो उसने महिला सिपाही को आई लव यू तक कह डाला. इसे लेकर महिला सिपाही ने हंगामा खड़ा कर दिया. 

महिला ने इंस्‍पेक्‍टर के खिलाफ जमकर हंगामा काटा. इसके बाद महिला सिपाही ने उक्‍त मामले की शिकायत बागपत पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन से की. एसपी ने मामले को संज्ञान लेकर सीओ खेकड़ा को जांच सौंपी. सीओ खेकड़ा विजय चौधरी ने अपनी जांच रिपोर्ट एसपी को सौंपी. सीओ खेकड़ा की जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने इंस्‍पेक्‍टर खेकड़ा देवेंद्र कुमार त्‍यागी को निलंबित कर दिया. 

एसपी बागपत नीरज कुमार जादौन ने बताया कि इंस्‍पेक्‍टर को निलंबित करने के साथ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं. उन्‍होंने कहा कि विभागीय कार्यवाही के लिए शिकायत समिति की अध्‍यक्ष सीओ लाइन प्रीता को सख्‍त कार्रवाई के आदेश दिए हैं.  

What's Your Reaction?

Like Like 6
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 3
Wow Wow 2
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User