भौकाल बनाने के चक्कर में पिस्टल से की थी फायरिंग, डेढ़ साल पुराने वीडियो को देखकर पुलिस ने किया अरेस्ट

पुलिस का कहना है कि शहर कोतवाली के डिंगवाही गांव में तिलक कार्यक्रम में युवक ने लाइसेंसी पिस्टल से महज 7 सेकंड में एक के बाद एक 5 फायर किए थे.  वीडियो में देखा जा सकता है कि गोली चलाते नजर आ रहे युवक के आस-पास कई लोग मौजूद हैं. हर्ष फायर का ये वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने एक्शन ले लिया. 

Apr 30, 2023 - 06:44
0 76
भौकाल बनाने के चक्कर में पिस्टल से की थी  फायरिंग, डेढ़ साल पुराने वीडियो को देखकर पुलिस ने किया अरेस्ट

उत्तर प्रदेश के बांदा में एक युवक भौकाल बनाने के चक्कर में जेल पहुंच गया. दरअसल, युवक ने एक शादी समारोह में फायरिंग कर दहशत फैला दी थी. इसका वीडियो वायरल हो गया था. जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. 

अब पिस्टल के लाइसेंस को कैंसल करने की भी कार्रवाई की जा रही है. एसपी अभिनंदन ने बताया कि कोर्ट के आदेश के बावजूद हर्ष फायरिंग की गई है. युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो डेढ़ साल पुराना बताया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि शहर कोतवाली के डिंगवाही गांव में तिलक कार्यक्रम में युवक ने लाइसेंसी पिस्टल से महज 7 सेकंड में एक के बाद एक 5 फायर किए थे. 

वीडियो में देखा जा सकता है कि गोली चलाते नजर आ रहे युवक के आस-पास कई लोग मौजूद हैं. हर्ष फायर का ये वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने एक्शन ले लिया. 

पुलिस को वायरल वीडियो मिला था. इसके बाद पुलिस ने इस मामले में संज्ञान लेकर फायरिंग करने वाले युवक की खोजबीन शुरू की. पुलिस ने युवक को डिंगवाही से गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस के मुताबिक, जिस पिस्टल से फायरिंग की गई थी, वह लाइसेंसी है. अब लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है. इस मामले में डीएम को पत्र लिखा जा रहा है. यह वीडियो डेढ़ साल पुराना है.

What's Your Reaction?

Like Like 32
Dislike Dislike 0
Love Love 3
Funny Funny 4
Wow Wow 1
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User