नशेड़ी दुल्हन बनी मुसीबत, पति को दांतो से काट कर किया घायल, छुटकारा पाने पति पहुंचा थाने

एक युवक के लिए उसकी नई नवेली पत्नी ही मुसीबत का सबब बन गई है। युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी कई तरीके का नशा करती है और नशे की हालत में हंगामा व मारपीट करती है। उसकी पत्नी ने दांतों से काट लिया। जिसकी वजह से वह बुरी तरह से घायल हो गया।

Aug 21, 2022 - 21:06
Updated: 4 years ago
0 305
नशेड़ी दुल्हन बनी मुसीबत, पति को दांतो से काट कर किया घायल, छुटकारा पाने पति पहुंचा थाने

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नई-नवेली दुल्हन ने ऐसा काम कर दिया जिससे सबकी हालत खराब हो गई। दरअसल उसने अपने पति को दांतों से काट लिया। जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। जिसके बाद घायल युवक दौड़ता हुआ पुलिस थाने पहुंचा और पत्नी के खिलाफ मामले की तहरीर देते हुए न्याय की मांग की।

पति-पत्नी के बीच हुई लड़ाई की खबरें आपने अक्सर सुनी होंगी। एक युवक के लिए उसकी नई नवेली पत्नी ही मुसीबत का सबब बन गई है। युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी कई तरीके का नशा करती है और नशे की हालत में हंगामा व मारपीट करती है। उसकी पत्नी ने दांतों से काट लिया। जिसकी वजह से वह बुरी तरह से घायल हो गया।

नशेड़ी दुल्हन बनी मुसीबत, पति को दांतो से काट कर किया घायल, छुटकारा पाने पति पहुंचा थाने-NewsAsr

जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक ने थाने में दी गई तहरीर में थाना अध्यक्ष को बताया कि उसकी पत्नी शराब और भांग का सेवन करती है। इसके बाद घर में मारपीट के बाद कलह करती है। देर रात 12 बजे गहरी नींद से पत्नी ने जगा दिया. जिसके मारपीट करने के बाद झगड़ा करते हुए चूड़ियां तोड़ दीं और अपना सिर दीवार पर पटक दिया. इसके बाद हाथापाई करते हुए हाथ और छाती में दांतों से बुरी तरह काट लिया।  जिसकी वजह से वह बुरी तरह से घायल हो गया।  

युवक ने आगे बताया कि पत्नी ने उसके साथ हाथापाई करते हुए हाथ और छाती में दांतों से बुरी तरह काटकर उसे घायल कर दिया। इसके बाद उनके बुजुर्ग पिता को भी जान से मारने की धमकी देते हुए शोर-शराबा करने लगी। पीड़ित युवक ने मौके पर 112 नंबर डायल कर तुरंत सूचना पुलिस को दी। जिसपर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। वहीं पीड़ित युवक ने नवविवाहिता पत्नी से छुटकारा दिलावाने की पुलिस से मांग भी की है।

इस घटना के बाद पीड़ित युवक ने पुलिस थाने पहुंचकर पुलिस को पत्नी के खिलाफ तहरीर दी है। दी गई तहरीर में पीड़ित युवक ने बताया है कि उसकी पत्नी शराब और भांग का नशा करती है। और फिर नशे की हालत में वह घर में कलह करती हैं। शुक्रवार की रात 12 बजे भी उसे गहरी नींद से पत्नी ने जगा दिया। इसके बाद झगड़ा करते हुए चूड़ियां तोड़ दीं और अपना सिर दीवार पर पटक दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 13
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 6
Wow Wow 2
Sad Sad 2
Angry Angry 2
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User