हैदराबाद में दर्दनाक हादसा जलती कार में डॉक्टर की मौत

hydrabad, hydrabad-news, State-news, rajyo-se, news-asr, हैदराबाद में दर्दनाक हादसा जलती कार में डॉक्टर की मौत,

Sep 25, 2021 - 10:03
Updated: 5 years ago
0 37
हैदराबाद में दर्दनाक हादसा जलती कार में डॉक्टर की मौत

हैदाराबाद में  कल शनिवार को हुए बेहद दर्दनाक हादसे में 39 वर्षीय एक डॉक्टर की मौत गई. हादसे में मृतक डॉक्टर  की पहचान 39 वर्षीय डॉक्टर नीलपति सुधीर के तौर पर हुई है.वह मलकपेट के यशोदा अस्पताल में ऑर्थोपैडिक डॉक्टर थे. वह ओंगोल, आंध्र प्रदेश के रहने वाले थे. वर्तमान में  हैदराबाद के के पी एच बी कॉलोनी में रह रहे थे. 

शनिवार की सुबह डॉक्टर अपनी कार से कहीं जा रहे थे, इस दौरान अचानक उनकी कार में आग लग गई जिसके बाद उनकी मौत हो गई. सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि शम्साबाद के नजदीक उनकी कार में आग लगी थी.

हादसे के वक्त डॉक्टर कार खुद चला रहे थे, आग लगने के बाद वह कार में ही फंस गए और कार में लगी आग की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई. 

घटना के बाद हर कोई हैरान है. कार में आग किन वजहों से लगी इसका भी पता लगाया जा रहा है.

वह मौजूद लोगो ने घटना की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस व फायर टेंडर की गाड़ियां मौके पर पहुंची लेकिन अफ़सोस जनक बात रही की तमाम प्रयासों के बाद भी डॉक्टर की जान नहीं बचाई जा सकी. 

फायर टेंडर की गाड़ियों ने कार में लगी आग पर काबू पाया और इसके बाद ही डॉक्टर का जला हुवा शव कार से बाहर निकाला. पुलिस ने शव को पोस्टामार्टम के लिए भेज दिया गया. 

What's Your Reaction?

Like Like 5
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 2
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User