Dhurandhar 2 Worldwide Collection: 'धुरंधर 2' की नहीं थम रही कमाई; 1800 करोड़ी फिल्म का टूटेगा घमंड? 

'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर बुलेट ट्रेन की स्पीड से दौड़ रही है। फिल्म इंडिया में जहां ताबड़तोड़ बिजनेस कर रही है, तो वहीं वर्ल्डवाइड लेवल पर भी यह किसी इंडियन फिल्म को आगे निकलने नहीं दे रही है। अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' का वर्ल्डवाइड लाइफटाइम रिकॉर्ड ब्रेक करने के बाद भी 'धुरंधर 2' की कमाई की आंधी थमी नहीं है। अब यह फिल्म आमिर खान की 'दंगल' से पहले एक और बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म का शिकार करने की तैयारी में है। 

Apr 21, 2026 - 10:44
0 17
Dhurandhar 2 Worldwide Collection: 'धुरंधर 2' की नहीं थम रही कमाई; 1800 करोड़ी फिल्म का टूटेगा घमंड? 

 आदित्य धर के निर्देशन में बनी स्पाई-थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) की रफ्तार को बॉक्स ऑफिस पर रोकना अब बेहद मुश्किल हो रहा है। इस फिल्म को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुए तकरीबन 33 दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस का सिंहासन छोड़ने को बिल्कुल भी तैयार नहीं है।

अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' का वर्ल्डवाइड लाइफटाइम रिकॉर्ड ब्रेक करने के बाद भी 'धुरंधर 2' की कमाई की आंधी थमी नहीं है। अब यह फिल्म आमिर खान की 'दंगल' से पहले एक और बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म का शिकार करने की तैयारी में है। 

इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए रणवीर सिंह की मूवी को सिर्फ 9 करोड़ रुपये और चाहिए। आखिर कौन सी है वह 1800 करोड़ी मूवी, जिसका रिकॉर्ड तोड़ने चली है 'धुरंधर 2'? आइए नीचे विस्तार से जानते हैं:

यह तो हम सभी देख चुके हैं कि 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर बुलेट ट्रेन की स्पीड से दौड़ रही है। फिल्म इंडिया में जहां ताबड़तोड़ बिजनेस कर रही है, तो वहीं वर्ल्डवाइड लेवल पर भी यह किसी इंडियन फिल्म को आगे निकलने नहीं दे रही है।

 32 दिनों के अंदर जहां वर्ल्डवाइड इस मूवी ने 1778.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, तो वहीं रिलीज के 33वें दिन भी 'धुरंधर 2' ने दुनियाभर में अपनी धाक जमाकर रखी।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' ने सोमवार तक ग्लोबली 1791.42 करोड़ रुपये का सॉलिड बिजनेस कर लिया है। फिल्म अब जल्द ही 1800 करोड़ के क्लब में शामिल होकर एक नया इतिहास लिखने की तैयारी कर रही है। 

What's Your Reaction?

Like Like 13
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 1
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Vidushi Mishra

Sub Desk Editor at NewsASR.Com

Comments (0)

User