सुहागरात के बेड पर मिली दूल्हा और दुल्हन की लाश, टूटा जिंदगी भर का सफर, छाया मातम

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में एक बड़ा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शादी के बाद सुहागरात की सुबह बिस्तर पर दूल्हा और दुल्हन की लाश मिलने से हड़कंप मच गया. 

Jun 01, 2023 - 16:06
0 126
सुहागरात के बेड पर मिली दूल्हा और दुल्हन की लाश, टूटा जिंदगी भर का सफर, छाया मातम

जिस घर में खुशी का माहौल था, वहां कुछ ही पल में मातम छा गया. एक नवदंपती की सुहागरात वाली रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. इससे दूल्हा और दुल्हन के गांव में चीख पुकार मच गई है. दोनों के परिजन बदहवास होकर बिलख रहे हैं. 

बता दे कि मामला थाना कैसरगंज इलाके का है. गोड़हिया नम्बर चार में नवदंपति की सुहागरात वाले दिन संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में अफ़रातफरी का माहौल छा गया. घटना की सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के सही कारणों की बात कह रही है. 

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में एक बड़ा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शादी के बाद सुहागरात की सुबह बिस्तर पर दूल्हा और दुल्हन की लाश मिलने से हड़कंप मच गया. 

आपको बता दें कि कैसरगंज क्षेत्र के गोड़हिया नंबर चार निवासी प्रताप (23) पुत्र सुंदर लाल का विवाह ग्राम गोड़हिया नंबर तीन गुल्लनपुरवा गांव निवासी पुष्पा पुत्री परसराम के साथ बीते 30 मई को तय थी.

30 मई को गोड़हिया नंबर चार में बारात गई. 31 मई हंसीखुशी बारात वापस गांव पहुंची. घर में खुशियों का माहौल था और सब लोग खा-पी रहे थे. सुहागरात वाले दिन देर रात को नवदंपति ने अपना कमरा बंद कर लिया. गुरुवार की सुबह काफी देर के बाद भी दरवाजा नहीं खुला. दोनों के कमरे का दरवाजा जब काफी देर तक नहीं खुला तो परिवार के लोग परेशान हुए. सभी ने कमरे में देखा तो पुष्पा और प्रताप दोनों कमरे में बेसुध पड़े थे. सभी ने दरवाजा खोला तो दोनों मृत अवस्था में मिले. इस पर कोहराम मच गया.

लड़का पक्ष के लोगों ने लड़की पक्ष के लोगों को सूचना दी. दोनों के परिवार के लोग एकत्रित हुए. घटना से गांव में कोहराम मच गया। सभी रोने बिलखने लगे। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह और पुलिस क्षेत्राधिकारी कमलेश सिंह भी गांव पहुंचे। 

कोतवाल राजनाथ सिंह का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.उसके बाद ही पता चलेगा कि ये हत्या है या आत्महत्या. 

What's Your Reaction?

Like Like 31
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 15
Angry Angry 17
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User