हॉस्पिटल OT की अल्मारी से मिला बेटी का शव, बिस्तर के नीचे पड़ी थी मां की बॉडी, पुलिस जाँच में जुटी

अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में मां-बेटी का शव मिला है। दर्गन्ध आने से मामले का खुलाशा हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए पोस्ट मार्टम रूम में रखवा दिया। और मामले की जांच शुरू कर दी।

Dec 22, 2022 - 17:59
0 102
हॉस्पिटल OT की अल्मारी से मिला बेटी का शव, बिस्तर के नीचे पड़ी थी मां की बॉडी, पुलिस जाँच में जुटी

गुजरात के अहमदाबाद से एक ऐसा हैरान कर देने के साथ साथ दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है।  प्राप्त समाचारो के अनुसार अहमदाबाद में भूलाभाई पार्क के पास एक अस्पताल में एक मां और उसकी बेटी का शव मिला है।  बेटी का शव अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर की अलमारी में मिला।  इसके बाद उसकी मां का शव अस्पताल के बेड के नीचे मिला।  

बताया जा रहा है कि अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में मां-बेटी का शव मिला है। दर्गन्ध आने से मामले का खुलाशा हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए पोस्ट मार्टम रूम में रखवा दिया। और मामले की जांच शुरू कर दी।

मीडिया रिपोर्ट्स से पता चला है कि अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर के अलमारी में बेटी का शव मिला और फिर पलंग के नीचे से मां की लाश मिली। जानकारी के अनुसार अहमदाबाद के कागडापीठ पुलिस थाने  के अंतर्गत एक अस्पताल के अंदर से बहुत दुर्गंध आ रही थी। अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर से बदबू आ रही थी, जिसके बाद अस्पताल कर्मचारियों ने एक अलमारी को खोला। 

जब अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर के अंदर एक अलमारी को खोला गया। जिसमें एक 30 साल की महिला का शव मिला। इसके बाद जब आसपास और भी जांच की गई तो वहीं बिस्तर के नीचे एक और महिला का शव मिला जो कि उस महिला की मा बताई जा रही है। 

घटना सामने आने के बाद अस्पताल स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। मामले की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय थाने से पुलिस अस्पताल पहुंची।  फिलहाल पुलिस ने इस मामले में कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।  

What's Your Reaction?

Like Like 14
Dislike Dislike 0
Love Love 3
Funny Funny 0
Wow Wow 1
Sad Sad 5
Angry Angry 10
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User