मायके जाने से रोका तो पत्नी ने बुलाये बाहरी लोग, पिटे पति-ससुर पहुंचे अस्तपाल

जिला अस्पताल में भर्ती पीड़ित पति अनिल ने बताया कि उसका पत्नी से विवाद हो गया था। पत्नी मायके जाने की जिद करने लगी तो पिता यानि कि पत्नी के ससुर ने मना कर दिया। इसी बात से नाराज पत्नी ने यह कदम उठाया। मारपीट की सूचना मिलते ही आसपास के लोग जुटने लगे तभी पत्नी आटो में सवार होकर सभी के साथ मायके चली गई.

Dec 22, 2022 - 14:30
0 319
मायके जाने से रोका तो पत्नी ने बुलाये बाहरी लोग, पिटे पति-ससुर पहुंचे अस्तपाल

पत्नी को मायके जाने से रोकना पति को भारी पड़ गया, पति-पत्नी के बीच झगड़े की खबरें सामने आती रहती हैं लेकिन उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां दोनों के बीच का यह विवाद युद्ध में बदलता नजर आया. आरोप है कि पत्नी ने बाहरी लोगों को बुलाकर न केवल पति के साथ मारपीट की बल्कि ससुर को भी पीटा.  

बता दे, यह पूरा मामला आजमगढ़ जिले के थाना तरवां क्षेत्र के जुवां गांव का है. जहां पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में पत्नी पर आरोप है कि उसने ऑटो से बाहरी लोगों बुलाकर पति और ससुर को जमकर पिटवाया उसके बाद पत्नी मायके चली गई. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तरवां सीएचसी ले जाया गया. जहां दोनों की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया.

बताया जा रहा है कि अनिल पाल की अपनी पत्नी लालसा से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. जिसके बाद पत्नी मायके जाने की जिद करने लगी तो पिता श्यामदेव पाल ने भी मना किया. इसी बात से नाराज पत्नी ने फोन से एक आटो में दर्जन भर बाहरी लोग आये और कहासुनी होने लगी. जिस पर पिता ने कहा कि यह पारिवारिक मामला है, किसी को बोलने का कोई अधिकार नही है. वहीं पत्नी के इशारे पर पहुंचे लोग हमलावर होकर पिटाई शुरू कर दिए. 

जिला अस्पताल में भर्ती पीड़ित पति अनिल ने बताया कि उसका पत्नी से विवाद हो गया था। पत्नी मायके जाने की जिद करने लगी तो पिता यानि कि पत्नी के ससुर ने मना कर दिया। इसी बात से नाराज पत्नी ने यह कदम उठाया। मारपीट की सूचना मिलते ही आसपास के लोग जुटने लगे तभी पत्नी आटो में सवार होकर सभी के साथ मायके चली गई. 

What's Your Reaction?

Like Like 15
Dislike Dislike 0
Love Love 3
Funny Funny 12
Wow Wow 5
Sad Sad 2
Angry Angry 1
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User