३०० यूनिट फ्री बिजली पर मुख्यमंत्री योगी का कटाक्ष

Jan 19, 2022 - 03:24
0 47
३०० यूनिट फ्री बिजली पर मुख्यमंत्री योगी का कटाक्ष

उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव से पहले सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ऐलान किया है कि सभी परिवारों को हर महीने 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी।  इसके लिए समाजवादी पार्टी बुधवार से अभियान भी शुरू कर रही है जिसके तहत सपा कार्यकर्ता घर घर जाकर फार्म भरेंगे।  अखिलेश यादव ने कहा है कि जो उपभोक्ता फ्री बिजली चाहते हैं वो अपना नाम रजिस्टर करवाएं। 

योगी आदित्यनाथ के दफ्तर ने ट्वीट कर कहा कि

 ‘बाप मार डारिस अंधियारे में, बेटवा बना बा पॉवर हाउस..’ 

उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने प्रदेश की जनता को अंधियारे में डाल दिया था। जबकि उनका बेटा अब पावर हाउस बनाने की बात कर रहा है। उन्होंने अखिलेश को वायदे आजम की संज्ञा दी है। 

फ्री बिजली देने की राजनीति की शुरूआत की बात करें तो अरविंद केजरीवाल ने फ्री बिजली देने का वादा किया था और दिल्ली की चुनाव जीत लिया था।  फिलहाल अरविंद केजरीवाल ने गोवा और पंजाब में भी फ्री बिजली देने का वादा किया है।  माना जा रहा है कि अखिलेश यादव ने भी अरविंद केजरीवाल के नक्शे कदम पर चलते हुए फ्री बिजली देने का वादा किया है।  

What's Your Reaction?

Like Like 7
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 2
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User