Chandigarh University Leak Video- पंजाब पुलिस का शर्मनाक बयान, SP बोले- प्रदर्शन एन्जॉय कर रहे स्टूडेंट्स

मोहाली के एसपी ने यहां तक कह दिया कि छात्र मज़े के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं और लड़कियां कमजोर होती हैं.

Sep 19, 2022 - 10:44
0 95
Chandigarh University Leak Video- पंजाब पुलिस का शर्मनाक बयान, SP बोले- प्रदर्शन एन्जॉय कर रहे स्टूडेंट्स

मोहाली की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी हॉस्टल में लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो बनाने के मामले में पुलिस की जांच पर भी सवाल उठ रहे हैं. यूनिवर्सिटी के छात्रों का आरोप है कि पुलिस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है.आरोप है कि पुलिस पीड़ित लड़कियों को किसी से मिलने नहीं दे रही है. हद तो तब हो गई जब मोहाली के एसपी ने यहां तक कह दिया कि छात्र मज़े के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं और लड़कियां कमजोर होती हैं. 

इससे पहले पंजाब पुलिस ने शिमला से दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, पंजाब पुलिस ने 31 वर्षीय एक युवक को शिमला के धाली इलाके से गिरफ्तार किया है। वहीं इससे पहले शिमला में ही रोहड़ू से पहली गिरफ्तारी हुई थी। शिमला पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को पंजाब पुलिस के हवाले कर दिया है। बताया जा रहा है कि इन दोनों के कनेक्शन चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी MMS लीक मामले से हैं।

मोहाली स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के छात्र पीड़ित छात्राओं के लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं. इतने गंभीर मुद्दे पर अपने साथियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़े हैं. लेकिन मोहाली के एसपी ग्रामीण नवरीत विर्क ने छात्राओं के प्रदर्शन को मज़ाक करार दिया. एसपी के मुताबिक छात्र एनजॉयमेंट के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने अपने बयान में कहा, "कोई बात जिसका मेरे पास जवाब न तो मुझे बताओ तो ये लोग बात नहीं करते आगे निकल जाते हैं. जो बातें ये बोल रहे हैं, उसका इनके पास कोई सबूत नहीं है. ये जो बोल रहे हैं कि ऊपर से लड़कियों को नहीं आने दे रहे हैं वो सब बेबुनियादी बातें हैं. मुझे तो लगता है कि ये लोग प्रदर्शन को एन्जॉय कर रहे हैं.'' 

एसपी के इसी बयान से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि छात्रों की मांगों को लेकर पुलिस कितनी गंभीर होगी. दूसरी ओर, छात्रों को पुलिस की बातों और भरोसे पर यकीन नहीं है. छात्र अपनी मांगों पर अड़े रहे. छात्राओं का गंभीर आरोप है कि पुलिस और यूनिवर्सिटी प्रशासन मामले को दबाने की कोशिश कर रहा है. छात्रों का आरोप है कि पीड़ित लड़कियों को मीडिया के सामने आकर बयान देने नहीं दिया जा रहा है. उन्हें नजरबंद करके रखा गया है. लेकिन चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है कि किसी भी छात्र पर कोई दबाव नहीं है. चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स वेलफेयर डायरेक्टर अरविंदर कांग ने कहा, हम किसी भी बच्चे पर प्रेशर नहीं बना रहे हैं. हमने इसलिए सबको इनवाइट किया है ताकि आप आकर बच्चों से बात करें. 

आपको बता दें कि इन आरोपियों में पहला आरोपी चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली एक छात्रा का बॉयफ्रेंड बताया जा रहा है, जिस पर वीडियो को शेयर करने का आरोप लगा है। इस घटना को लेकर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह साफ कर दिया है कि वो इस मामले में पंजाब पुलिस की जांच का पूरा सहयोग करेंगे। जयराम ठाकुर ने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा है, "मैंने हिमाचल पुलिस अधिकारियों को पंजाब पुलिस के साथ सहयोग करने का निर्देश दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार (वीडियो) वायरल करने वाला लड़का हिमाचल का है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।"

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में बाथरूम में 60 लड़कियों के वीडियो बनाने के आरोप का मामला सुलझने की बजाय उलझता ही जा रहा है. पुलिस का दावा है कि यूनिवर्सिटी की किसी भी छात्रा ने आत्महत्या की कोशिश नहीं की है. पुलिस इसे प्रदर्शन के दौरान गर्मी की वजह से छात्राओं के बेहोश होने की मामूली घटना बता रही है. लेकिन यूनिवर्सिटी के छात्रों का आरोप है कि पीड़ित छात्राओं पर दबाव डालकर बयान बदलवाया गया है. 

यही नहीं पुलिस तो इस बात से भी इनकार कर रही है कि आरोपी लड़की ने अपने अलावा किसी और का वीडियो बनाया है. पुलिस के मुताबिक मोबाइल फोन से आरोपी लड़की के अलावा किसी का वीडियो नहीं मिला है. पुलिस का ये बयान आरोपी लड़की के कबूलनामे और उसकी वार्डन से हुई बातचीत से ठीक उलट है. आरोपी से पूछताछ में वार्डन ने माना है कि छात्राओं के वीडियो बनाए गए हैं तो वहीं पुलिस का कहना है कि लड़की ने सिर्फ 4 वीडियो बनाए हैं वो भी अपने. इस मामले में अब तक तीन आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं.

इससे पहले रविवार को दिन में पंजाब के मोहाली में चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के परिसर में छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन किया। हजारों की संख्या में छात्राएं सड़कों पर उतर आईं। उनका कहना था कि हॉस्टल में रहने वाली कई छात्राओं के नहाते हुए के वीडियो वायरल हो गए हैं, जिसके बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जांच के आदेश दिए।

What's Your Reaction?

Like Like 12
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 2
Wow Wow 1
Sad Sad 4
Angry Angry 5
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User