दुल्हन के जीजा को मज़ाक करना पड़ा भारी, दूल्हे ने स्टेज पर कर दी जमकर धुनाई

वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर बैठे हैं. तभी स्टेज पर दुल्हन के दीदी और जीजा दोनों को आशीर्वाद देने पहुंचते हैं. जीजा दूल्हे के पीछे खड़े होकर उसकी टोपी को पकड़कर हिलाते हैं, तो दूल्हा मुस्कुराने लगता है. फिर वो कई बार ऐसा करते हैं, फिर भी दूल्हा हंसता रहता है.

Apr 18, 2023 - 07:28
0 176
दुल्हन के जीजा को मज़ाक करना पड़ा भारी, दूल्हे ने स्टेज पर कर दी जमकर धुनाई

शादी के सीजन के दौरान सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन के वीडियो की भरमार हो जाती है. वैसे तो इन दिनों शादी के वीडियो वायरल करने का एक ट्रेंड भी बन गया है. लोग शादी में जानबूझकर अजीबोगरीब और मजेदार हरकतें करतें हैं, और फिर वीडियो बनाकर उसे वायरल करते हैं. 

कभी दुल्हन स्टेज पर बैठकर बंदूक चलाती है तो कभी दूल्हा अजीबोगरीब डांस करता है. अब इसी लिस्ट में एक और वीडियो शामिल हो गया है. जिसमें दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर बैठे हैं. लेकिन इस दौरान दूल्हे के साथ जो हुआ वो देखकर आप भी यही कहेंगे कि ये तो नहीं होना चाहिए था.

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर बैठे हैं. तभी स्टेज पर दुल्हन के दीदी और जीजा दोनों को आशीर्वाद देने पहुंचते हैं. जीजा दूल्हे के पीछे खड़े होकर उसकी टोपी को पकड़कर हिलाते हैं, तो दूल्हा मुस्कुराने लगता है. फिर वो कई बार ऐसा करते हैं, फिर भी दूल्हा हंसता रहता है. फिर वो दूल्हे को नोट देते हैं, दूल्हा ले लेता है. 

इसके बाद वो बड़ी ज़ोर से दूल्हे के गालों को नोंचते हैं, इतने में दूल्हा भड़क जाता है और उनके दोनों हाथ कसकर पकड़कर खींचता है और फिर खड़े होकर जीजा को थप्पड़ मारने लगता है. दूल्हा जीजा को लगातार कई थप्पड़ और मुक्के मारता है. इतने में वहां मौजूद रिश्तेदार और खुद दुल्हन भी दोनों को बचाने की कोशिश करने लगते हैं. और कुछ देर बाद जाकर मामला शांत होता है.

अब ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लोग वीडियो के खूब मजे ले रहे हैं. इस वीडियो को @Arhantt_pvt नाम के यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है. वीडियो को अबतक 1 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. लोग वीडियो पर ढेरों मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- जीजा के साथ बिल्कुल यही किया. दूसरे ने लिखा- जैसे को तैसा. इस वीडियो के बारे में आपका क्या है? कमेंट में बताएं.

What's Your Reaction?

Like Like 25
Dislike Dislike 0
Love Love 6
Funny Funny 7
Wow Wow 3
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User