बरातियों की फौज देख कर घबराये दुल्हन के घरवालों, फिर आधार कार्ड देख कर खाने दी दावत

एक मोहल्ले में गई बारात में खाने के समय मेहमानों की संख्या अनुमान से अधिक हो गई। जिस पर दुल्हन के घरवालों ने दूल्हे के पक्ष से उन्हीं लोगों को दावत कक्ष में प्रवेश करने दिया, जिसके पास आधार कार्ड था। जिन मेहमानों के पास आधार कार्ड नहीं थे वे लोग बिना दावत खाएं ही लौट गए।

Sep 25, 2022 - 12:30
0 720
बरातियों की फौज देख कर घबराये दुल्हन के घरवालों, फिर आधार कार्ड देख कर खाने दी दावत

यह अजीबोग़रीब मामला उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के एक गांव से सामने आ रहा है। बताय जा रहा है कि मरोहा जिले के आदमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से हसनपुर के एक मोहल्ले में गई बारात में खाने के समय मेहमानों की संख्या अनुमान से अधिक हो गई। जिस पर दुल्हन के घरवालों ने दूल्हे के पक्ष से उन्हीं लोगों को दावत कक्ष में प्रवेश करने दिया, जिसके पास आधार कार्ड था। जिन मेहमानों के पास आधार कार्ड नहीं थे वे लोग बिना दावत खाएं ही लौट गए। फिर पता चला की मामले का किसी व्यक्ति ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।

बताया जा रहा है कि 21 सितंबर को हसनपुर के एक मोहल्ले में अलग-अलग दो बरात आईं थी। एक बरात में खाना शुरू हुआ तो दोनों जगह बरात में आए मेहमान खाने पर टूट पड़े। जिससे कार्यक्रम में अव्यवस्था हो गई। मेहमानों की संख्या को देखते लड़की पक्ष के लोग परेशान हो गए और खाने को बंद कर दिया गया।

फिर लड़की पक्ष ने तय किया कि जिस मेहमान के पास पहचान पत्र होगा। वही दावत कक्ष में प्रवेश करेगा। आधार कार्ड की व्यवस्था को देखकर असली बराती भी चक्कर में पड़ गए क्योंकि सभी के पास आधार कार्ड नहीं था।

इस बरात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह ग्रामीणों में चर्चा का विषय बना हुआ है। शादी के इस कार्यक्रम में कई बार हंगामे की स्थिति बनी, लेकिन समझदार लोगों ने दोनों पक्षों के लोगों को समझाकर शांत कर दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 12
Dislike Dislike 0
Love Love 5
Funny Funny 9
Wow Wow 7
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User