प्रेमी से चक्कर दुल्हन बनी लुटेरी, ससुरालियों को खिलाई नींद की गोलियां कैश गहने ले कर फरार

लुटेरी दुल्हन मनीषा की करतूत का हैरान करने वाला यह मामला संभल जिले के हल्लू सराय इलाके का है. अपनी बनायीं साज़िस के अंतर्गत पूरे परिवार को नशे की गोलियां मिलाकर खाना खिलाया. जब सभी लोग बेहोश हो गए तो वह घर की अलमारी में रखा 2 लाख कैश और कई लाख की कीमत के सोने के जेवरात लेकर दूसरी मंजिल की ग्रिल में बांधी गई साड़ी के सहारे उतरकर घर के नीचे इंतजार कर रहे अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई.

Sep 01, 2022 - 20:51
0 185
प्रेमी से चक्कर दुल्हन बनी लुटेरी, ससुरालियों को खिलाई नींद की गोलियां कैश गहने ले कर फरार

उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक हैरतअंगेज़ लूट का मामला सामने आया है. खबर है कि अपने ससुरालियों को नींद की गोलियां खिलाकर लुटेरी दुल्हन, घर का कैश और सोने के जेवर चोरी कर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. इन दोनों प्रेमी प्रेमिका  की तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हुई हैं. स्थानीय पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर लुटेरी दुल्हन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

इस लुटेरी दुल्हन मनीषा की करतूत का हैरान करने वाला यह मामला संभल जिले के हल्लू सराय इलाके का है. लुटेरी दुल्हन मनीषा के पति अंकुश के मुताबिक बीते बुधवार की शाम मनीषा ने घर से फरार होने की साजिश रची. 

प्रेमी से चक्कर दुल्हन बनी लुटेरी, ससुरालियों को खिलाई नींद की गोलियां कैश गहने ले कर फरार-NewsAsr

अपनी बनायीं साज़िस के अंतर्गत पूरे परिवार को नशे की गोलियां मिलाकर खाना खिलाया. जिसके बाद नशे की गोलियां मिला दूध अपने पति अंकुश को विशेष तौर पर पिलाया गया. जब सभी लोग बेहोश हो गए तो वह घर की अलमारी में रखा 2 लाख कैश और कई लाख की कीमत के सोने के जेवरात लेकर दूसरी मंजिल की ग्रिल में बांधी गई साड़ी के सहारे उतरकर घर के नीचे इंतजार कर रहे अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई.   

लुटेरी दुल्हन मनीषा और उसके प्रेमी की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई हैं. सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में लुटेरी दुल्हन मनीषा और उसका प्रेमी तेजी से जाते हुए दिखाई दे रहे हैं. लुटेरी दुल्हन मनीषा का प्रेमी मध्य प्रदेश के शिवपुरी का रहने वाला बताया जा रहा है. 

पति अंकुश ने बताया 4 महीने पहले मनीषा के साथ उसकी शादी हुई थी. लेकिन शादी के बाद से उसका व्यवहार उसके परिवार के साथ बेहद रूखा था. मनीषा घर के घरेलू कामकाज में कोई रुचि नहीं लेती थी.

प्रेमी से चक्कर दुल्हन बनी लुटेरी, ससुरालियों को खिलाई नींद की गोलियां कैश गहने ले कर फरार-NewsAsr

लेकिन बीते बुधवार को मनीषा का व्यवहार आश्चर्यजनक तौर से बदल गया. उसने पूरे परिवार के लिए खाना बनाया और सभी को प्यार से खाना खिलाया. यही नहीं मनीषा ने उसके लिए (पति अंकुश) दूध भी मंगाया था. जिसे उसे खाना खिलाने के बाद खास तौर से उसकी खुशामद कर उसे पिलाया गया था. 

परिवार के लोग अचानक बदले मनीषा के व्यवहार को समझ नहीं पाए. अगर उन्हें यह भनक लगी होती कि खाने में नशे की गोलियां मिलाई गई हैं तो शायद मनीषा अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाती. फिलहाल, लुटेरी दुल्हन के पति अंकुश ने लुटेरी दुल्हन मनीषा के खिलाफ सदर कोतवाली में तहरीर दी है. पुलिस अंकुश की तहरीर के आधार पर लुटेरी दुल्हन के खिलाफ केस दर्ज किया है.   

What's Your Reaction?

Like Like 12
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 5
Wow Wow 5
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User