'BJP का ऑपरेशन लोटस, जनता जवाब देगी'- राघव चड्ढा के AAP छोड़ने के ऐलान पर संजय सिंह बोले

संजय सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी ने आप के सात सांसद तोड़े. सातों सांसदों ने पंजाब से गद्दारी की. बीजेपी के ऑपरेशन लोटस का ये खेल घिनौना है. ये पंजाब में आप के अच्छे कामों को रोकने की साजिश है. 

Apr 24, 2026 - 20:45
0 5
 'BJP का ऑपरेशन लोटस, जनता जवाब देगी'- राघव चड्ढा के AAP छोड़ने के ऐलान पर संजय सिंह बोले

राघव चड्ढा ने घोषणा की कि 'आप' के सात राज्यसभा सांसद बीजेपी में शामिल होंगे. इस पर संजय सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई. संजय सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी ने आप के सात सांसद तोड़े. सातों सांसदों ने पंजाब से गद्दारी की. बीजेपी के ऑपरेशन लोटस का ये खेल घिनौना है. ये पंजाब में आप के अच्छे कामों को रोकने की साजिश है. 


पंजाब के लोग इन सातों का नाम याद रखेंगे. ये पंजाब की भगवंत मान की सरकार के खिलाफ साजिश है. गद्दारी और धोखेबाजी के लिए माफी नहीं मिलेगी. ईडी से डराया जा रहा है. अभी कुछ दिन पहले अशोक मित्तल के घर पर ईडी का छापा पड़ा. एजेंसी का डर दिखा कर 'ऑपरेशन लोटस' चलाया जा रहा है. 

BJP में शामिल होंगे AAP के 7 सांसद
राघव चड्ढा
अशोक मित्तल
स्वाति मालीवाल
विक्रमजीत सिंह साहनी
राजेंद्र गुप्ता
हरभजन सिंह
संदीप पाठक


संजय सिंह ने कहा, "पंजाब में भगवंत मान की सराकर को अच्छे काम को रोकने का खेल शुरू हो गया. उनके काम को रोकने काम किया है. आज आम आदमी पार्टी के 7 सासंद तोड़ कर बीजेपी में शामिल किए. राघव चड्ढा को पार्टी ने विधायक और सांसद बनाया. 

पंजाब की जनता ने कितना प्यार दिया. संदीप पाठक को पार्टी ने बड़ी बड़ी जिम्मेदारी दी, राज्यसभा में भेजा. अशोक मित्तल, राजेंद्र गुप्ता, स्वाती मालिवाल और हरभजन सिंह इन सब को पंजाब की जनता ने उठाकर राज्यसभा में भेजा. इन्होंने पंजाब की जनता को धोखा दिया." 


राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आरोप लगाते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) अपने मूल सिद्धांतों से पूरी तरह भटक गई हैं. उन्होंने कहा, ''जिस AAP को मैंने 15 सालों तक अपने खून से सींचा और अपनी जवानी के 15 साल दिए. वह पूरी तरीके से सिद्धांतों से, अपने मूल्यों से भटक गई है. 

अब ये पार्टी यह देशहित के लिए नहीं बल्कि अपने निजी फायदे के लिए काम कर रही है.'' उन्होंने ये भी कहा कि जो पार्टी करप्शन खत्म करने की कसम खाकर बनी थी, वो पार्टी आज करप्ट और कॉम्प्रोमाइज्ड लोगों के हाथों में बुरी तरह से फंस चुकी है.

What's Your Reaction?

Like Like 3
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Mishra Shivani

Shivani Mishra Chief Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User