कांग्रेस नेता राशिद अल्वी के बिगड़े बोल, कहा- पीएम मोदी चांद के मालिक नहीं, 'शिव शक्ति’ नाम पर जताई आपत्ति

कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने इस पर आपत्ति दर्ज करवाई है। वहीं जब पूछा गया कि कांग्रेस सरकार ने भी चंद्रयान-1 के लैंडिंग प्वाइंट का नाम जवाहर प्वाइंट रखा था, तो राशिद अल्वी ने कहा, “इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र) नेहरू जी की वजह से है। उनकी तुलना किसी नाम से नहीं की जा सकती।”

Aug 26, 2023 - 13:28
0 24
कांग्रेस नेता राशिद अल्वी के बिगड़े बोल, कहा- पीएम मोदी चांद के मालिक नहीं, 'शिव शक्ति’ नाम पर जताई आपत्ति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रयान-3 के लैंडिंग स्थान को शिव शक्ति पॉइंट नाम दिया है। अब कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने इस पर आपत्ति दर्ज करवाई है। वहीं जब पूछा गया कि कांग्रेस सरकार ने भी चंद्रयान-1 के लैंडिंग प्वाइंट का नाम जवाहर प्वाइंट रखा था, तो राशिद अल्वी ने कहा, “इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र) नेहरू जी की वजह से है। उनकी तुलना किसी नाम से नहीं की जा सकती।”

इस बीच, कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेंगलुरु में आयोजित रोड शो पर भी आपत्ति दर्ज करवाई। कांग्रेस का आरोप है कि पीएम मोदी हर बात का राजनीतिकरण कर रहे हैं। पीएम मोदी ऐसे बर्ताव कर रहे हैं जैसे इसको को वो ही चला रहे हैं, चंद्रमा पर चंद्रयान भी उन्होंने भेजा है।

बता दें, प्रधानमंत्री दक्षिण अफ्रीका और ग्रीस की यात्रा पर थे। पीएम मोदी के विमान ने एथेंस से उड़ान भरी थी और शनिवार सुबह सीधे बेंगलुरु एयरपोर्ट पहुंचे थे। यहां एयरपोर्ट के बाहर मौजूद लोगों को संबोधित किया, फिर रास्ते में जमा लोगों का अभिवादन करते हुए इसरो मुख्यालय तक पहुंचे थे।

शिया मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने भी शिव शक्ति नाम पर आपत्ति दर्ज करवाई है। नकवी का कहना है - एक धर्म विशेष से जुड़ा नाम क्यों रखा गया? नाम ही रखना था तो भारत, हिंदुस्तान या इंडिया रखते।

जानिए आज ISRO ऑफिस में पीएम मोदी के तीन बड़े एलान-

जहां चंद्रयान-3 की लैंडिंग हुई है, उस स्थान का नाम शिव शक्ति पॉइंट
जहां चंद्रयान-2 का लैंडर गिरा था, उस स्थान को तिरंगा पॉइंट का जाएगा
भारत में 23 अगस्त को नेशनल स्पेस डे मनाया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 3
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 1
Sad Sad 0
Angry Angry 3
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User