Madurai Train Fire: प्राइवेट कोच में पार्टी, जाने कैसे मदुरै एक्सप्रेस बन गई 'द बर्निंग ट्रेन', कोच सीतापुर से हुआ था बुक

लखनऊ से गई भारत गौरव ट्रेन में तमिलनाडु के मदुरै स्टेशन पर पुनालुर-मदुरै एक्सप्रेस ट्रेन के एक कोच में आग लग गई। आग लगने से अब तक दस लोगों की मौत हो चुकी है। यह पार्टी कोच सीतापुर से बुक क‍िया गया था। कोच में करीब 67 लोग सवार थे। वहीं कुछ सीटें खाली भी थीं।

Aug 26, 2023 - 11:46
0 41
Madurai Train Fire: प्राइवेट कोच में पार्टी, जाने कैसे मदुरै एक्सप्रेस बन गई 'द बर्निंग ट्रेन', कोच सीतापुर से हुआ था बुक

तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन पर आज एक ट्रेन में भीषण आग लगने का मामला सामने आया। पुनालुर-मदुरै एक्सप्रेस ट्रेन के डिब्बे में आग लगने से कम से कम 10 लोगों की मौत और 20 लोगों के घायल होने की खबर है। रेलवे ने बताया कि आग 65 यात्रियों के साथ 'प्राइवेट पार्टी कोच' में लगी, जो उत्तर प्रदेश के लखनऊ से आया था। 

बता दें क‍ि लखनऊ से गई भारत गौरव ट्रेन में तमिलनाडु के मदुरै स्टेशन पर पुनालुर-मदुरै एक्सप्रेस ट्रेन के एक कोच में आग लग गई। आग लगने से अब तक दस लोगों की मौत हो चुकी है। यह पार्टी कोच सीतापुर से बुक क‍िया गया था। कोच में करीब 67 लोग सवार थे। वहीं कुछ सीटें खाली भी थीं।

दक्षिणी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी बी.गुगनेशन ने बताया क‍ि स्टेशन अधिकारी शन‍िवार सुबह 5.15 बजे मदुरै यार्ड में निजी पार्टी कोच/व्यक्तिगत कोच में आग लगने की सूचना दी गई थी। ज‍िसकी सूचना फौरन फायर सर्विस को दी गई। दमकल की टीम मौके पर 5.45 बजे पहुंच गई। करीब एक घंटे की मशक्‍कत के बाद 7.15 बजे तक दमकल की टीम ने आग पर काबू पा ल‍िया। वहीं इस आग में किसी अन्य कोच को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

रेवले ने बताया कि यह एक निजी (प्राइवेट) पार्टी कोच था, जिसे पुनालुर-मदुरै एक्सप्रेस से नागरकोइल जंक्शन (Tamil nadu train fire) पर जोड़ा गया था। पार्टी कोच को अलग कर दिया गया था और मदुरै स्टेबलिंग लाइन पर रखा गया था। कोच को अलग करने के बाद लोग इसमें पार्टी करने लगे थे, जिसके बाद आग लग गई। रेलवे ने घटना के बाद प्रत्येक मृतक के परिवार को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का एलान किया है।

दक्षिणी रेलवे ने बताया कि ट्रेन में आग सुबह 5 बजकर 15 मिनट पर लगी और अग्निशमन सेवा कर्मियों ने इसपर 7 बजकर 15 मिनट पर  काबू पा लिया। अधिकारियों ने कहा कि निजी पार्टी कोच में यात्री छिपाकर गैस सिलेंडर ले गए थे, जिस कारण इसमें आग लग गई। उन्होंने कहा कि अवैध रूप से ले जाया गया सिलेंडर ही आग का कारण बना।

यह एक निजी पार्टी कोच/व्यक्तिगत कोच है जिसे कल यानी शुक्रवार को ट्रेन संख्या द्वारा नागरकोइल जंक्शन पर जोड़ा गया था। 16730 (पुनालुर-मदुरै एक्सप्रेस) जो 3.47 बजे मदुरै पहुंची। पार्टी कोच को अलग कर मदुरै स्टेबलिंग लाइन पर रखा गया है।

प्राइवेट पार्टी कोच/व्यक्तिगत कोच में यात्रियों ने अवैध रूप से गैस सिलेंडर की तस्करी की जा रही थी और इसी के कारण आग लगी है। आग लगने की सूचना पर कई यात्री कोच से बाहर निकल गए थे। कुछ यात्री प्लेटफार्म पर ही उतर गये थे।

कोई भी व्यक्ति आईआरसीटीसी पोर्टल का उपयोग करके पार्टी कोच बुक कर सकता है। उन्हें गैस सिलेंडर जैसा कोई भी ज्वलनशील पदार्थ ले जाने की अनुमति नहीं है। कोच का उपयोग केवल परिवहन प्रयोजन के लिए किया जाता है।

जब कोच अलग पार्क किया गया था, तो निजी पार्टी कोच में कुछ सदस्य अवैध रूप से लाए गए रसोई गैस सिलेंडर का उपयोग चाय और नाश्ता बनाने की तैयार करने के लिए कर रहे थे, जिससे कोच में आग लग गई। अधिकांश यात्री आग की चपेट में आ गए। आग लगने पर कुछ लोग कोच से बाहर निकले। कोच के अलग होने से पहले ही कुछ यात्री प्लेटफॉर्म पर उतर चुके थे।

रेल कोच को सीतापुर के ट्रेवल एजेंट ने आईआरसीटीसी के माध्यम से बुक कराया था। अधिकांश लोग सीतापुर और लखीमपुर के रहने वाले थे। यह कोच 17 अगस्त को लखनऊ चेन्नई एक्सप्रेस में लगकर रामेश्वरम यात्रा के लिए रवाना हुआ था। इस कोच की वापसी 28 अगस्त को होनी थी। मदुरै यार्ड में खड़े कोच में चाय बनाने के दौरान छोटा सिलेंडर फटने से आग लग गई, जिसमें प्रदेश के 10 पर्यटकों की मौत की सूचना मिल रही है।

इसमें कहा गया है कि पार्टी कोच ने 17 अगस्त को लखनऊ से यात्रा शुरू की थी, रविवार को चेन्नई जाकर वहां से लखनऊ लौटने का कार्यक्रम था।

What's Your Reaction?

Like Like 3
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User