फेरे लिए दूल्हे के साथ, विदाई के बाद बाइक पर प्रेमी संग भागी नई नवेली दुल्हन

सुहागरात के समय पति अपने रिश्तेदारों की आवभगत में व्यस्त था। पति जब दुल्हन के कमरे में गया तो दुल्हन को न पाकर हक्का बक्का रह गया। बाद में पता चला कि दुल्हन अपने गांव के प्रेमी को पहले से ही बुलाकर बाइक पर सवार होकर मकान के पीछे से फरार हो गई। गांव वालों का कहना था कि एक युवक मोटरसाइकिल पर एक महिला को बैठा कर ले जा रहा था।

Feb 17, 2023 - 09:16
0 138
फेरे लिए दूल्हे के साथ, विदाई के बाद बाइक पर प्रेमी संग भागी नई नवेली दुल्हन

नई नवेली दुल्हन के प्रेमी संग फरार होने की खबर गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है. वहीं इसका खामियाजा सबसे ज्यादा दूल्हे को भुगतना पड़ा है।  देवरिया जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। 

बता दे उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से शादी के बाद विदा होकर अपनी ससुराल कुशीनगर पहुंची एक नई नवेली दुल्हन अपने पति का घर छोड़कर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी। 

काफी देर तक पति बाहर रिश्तेदारों से बात करके वापस अपने कमरे में गया तो अपने पत्नी को न पाकर परिजनों को बताया। पूरा परिवार देर रात तक खोजबीन करता रहा लेकिन दुल्हन का कोई पता नहीं चला। थक हार कर परिजनों ने मायके वालों सूचना देकर पुलिस से ढूंढ़ने की गुहार लगाई है।

जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक गांव में 1 फरवरी को कुशीनगर जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव से बारात आई थी। धूमधाम से शादी भी हुई 2 फरवरी को दुल्हन विदा होकर अपनी ससुराल चली गयी। सुहागरात के समय पति अपने रिश्तेदारों की आवभगत में व्यस्त था। पति जब दुल्हन के कमरे में गया तो दुल्हन को न पाकर हक्का बक्का रह गया।

बाद में पता चला कि दुल्हन अपने गांव के प्रेमी को पहले से ही बुलाकर बाइक पर सवार होकर मकान के पीछे से फरार हो गई। गांव वालों का कहना था कि एक युवक मोटरसाइकिल पर एक महिला को बैठा कर ले जा रहा था। थक हारकर परिजनों ने दुल्हन के मायके वालों को सूचना दिया। दोनों परिवार मिलकर पुलिस से दुल्हन को बरामद करने की तहरीर तरकुलवा पुलिस को दी है।

थानाध्यक्ष तरकुलवा दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि घटना स्थल कुशीनगर के पटहेरवा थाना क्षेत्र का है। परिजनों को वहां शिकायत करने के लिए कहा गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 17
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 6
Wow Wow 1
Sad Sad 1
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User