पत्नी भागी पड़ोसी के बेटे संग, गुस्साए पति ने किया लड़के के बाप के साथ दिल दहला देने वाला काम
एक शख्स ने अपने पड़ोसी किराना व्यापारी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी. मृतक के परिवार का आरोप है कि आरोपी ने पहले पहले घर के बच्चों पर फावड़े से हमला करने की भी कोशिश की थी. इतना ही नहीं उसने उनके बकरे को भी जान से मारने का प्रयास किया था.
देश की राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद शहर में 60 वर्षीय किराना व्यापारी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक शख्स ने अपने पड़ोसी किराना व्यापारी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी. मृतक के परिवार का आरोप है कि आरोपी ने पहले पहले घर के बच्चों पर फावड़े से हमला करने की भी कोशिश की थी. इतना ही नहीं उसने उनके बकरे को भी जान से मारने का प्रयास किया था.
हत्या का आरोप उन्हीं के पड़ोसी सुनील पर है. पीड़ित परिवार के मुताबिक, सुनील की पत्नी मांगेराम के पुत्र के साथ फरार हो गई थी, जिसके कारण सुनील काफी गुस्से में था. पीड़ित परिवार के मुताबिक, सुनील की पत्नी मांगेराम के बेटे के साथ फरार हो गई है. इसको लेकर सुनील गुस्से में था. दोनों परिवारों के बीच इसी वजह से तनातनी भी थी. मांगेराम की हत्या करने से पहले सुनील ने गुरुवार शाम फावड़े से परिवार के मासूम बच्चों और बकरे पर हमला भी किया था, लेकिन उसके मंसूबे कामयाब नहीं हो सके थे.
इसके बाद देर रात मांगेराम अपने घर के बाहर सोए हुए थे. तभी सुनील ने कुल्हाड़ी से हमला करके हत्या कर दी. वारदात का पता चलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
मृतक मांगेराम के परिवार का कहना है कि मृतक के बेटे के साथ हत्या के आरोपी की पत्नी के प्रेम संबंध थे और कुछ दिन पहले दोनों फरार हो गए थे, जिसे लेकर दोनों परिवारों के बीच तनातनी थी. इसी बात को लेकर सुनील ने यह कदम उठाया है.
पीड़ित परिवार ने बताया कि सुनील ने गुरुवार शाम को फावड़े से उनके मासूम बच्चों और उनके बकरे को जान से मारने के लिए हमला किया था, लेकिन इसमें वह सफल नहीं हुआ. हालांकि देर रात मांगेराम अपने घर के बाहर सोए हुए थे और किसी वक्त सुनील ने कुल्हाड़ी से हमला कर कर उनकी हत्या कर दी. इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें कोशिश में जुटी हैं.
इस सनसनीखेज वारदात को लेकर एसीपी लोनी रजनीश उपाध्याय का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. साथ ही आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमें लगा दी गई हैं. पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा.
What's Your Reaction?
Like
5
Dislike
0
Love
0
Funny
1
Wow
1
Sad
2
Angry
4
Comments (0)