यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, जानिए दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी
मौसम विभाग ने बताया कि 21 जुलाई से 25 जुलाई तक दक्षिणी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में कुछ स्थानों पर बिजली चमकने और आंधी-तूफान आने का अनुमान है. मंगलवार को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लगभग सभी मंडलों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश होने का अनुमान लगाया गया है.
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के मुताबिक मंगलवार (21 जुलाई) को कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ ही कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और नॉर्थ ईस्ट के कई इलाकों में तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है. कई जगहों पर भारी बारिश की आशंका जताई गई है. लोगों को जलभराव और भूस्खलन जैसी स्थितियों से सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, यूपी और राजस्थान के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. उत्तराखंड और हिमाचल में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और सड़क बाधित होने का खतरा बना रहेगा. दिल्ली-एनसीआर में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की जा सकती है.
MD के मुताबिक यूपी के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में भी कई जगहों पर मध्यम से भारी बारिश की संभावना है. यूपी के 12 जिलों बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, कासगंज, एटा, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से आने वाले मजबूत मानसूनी प्रवाह के कारण यूपी में अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है.
यूपी को लेकर अलर्ट
मौसम विभाग ने बताया कि 21 जुलाई से 25 जुलाई तक दक्षिणी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में कुछ स्थानों पर बिजली चमकने और आंधी-तूफान आने का अनुमान है. मंगलवार को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लगभग सभी मंडलों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश होने का अनुमान लगाया गया है.
MP छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है. गोवा और घाट क्षेत्रों में भी तेज बारिश का दौर बना रह सकता है. गुजरात के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी, जबकि मराठवाड़ा में कई जगहों पर भारी बारिश का अनुमान है. दक्षिण भारत के केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और लक्षद्वीप के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. केरल और तटीय कर्नाटक में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है.
जम्मू-कश्मीर में 16 लोगों की मौत
जम्मू-कश्मीर में बारिश और भूस्खलन से जुड़ी घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है, जबकि 7 लोग अब भी लापता हैं. पुंछ और राजौरी में बाढ़ और खराब मौसम के कारण राहत और बचाव अभियान प्रभावित हुआ है. मौसम विभाग ने 23 जुलाई तक जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है.