ग्रेटर नोएडा पुलिस ने पकड़ा शातिर वाहन चोर गिरोह, मास्टर Key से चंद सेकेंडों में उड़ाते थे बाइक

पुलिस के अनुसार आरोपी इतने शातिर थे कि मास्टर की की मदद से कुछ ही सेकेंड में किसी भी बाइक का लॉक खोलकर चोरी कर लेते थे और मौके से फरार हो जाते थे. जांच में सामने आया है कि गिरोह दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय था और कई वारदातों को अंजाम दे चुका था. पुलिस अब आरोपियों के पूरे नेटवर्क और अन्य साथियों की तलाश में जुटी है.

Jul 21, 2026 - 10:27
0 21
ग्रेटर नोएडा पुलिस ने पकड़ा शातिर वाहन चोर गिरोह, मास्टर Key से चंद सेकेंडों में उड़ाते थे बाइक

ग्रेटर नोएडा में वाहन चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. थाना बिसरख पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की आठ मोटरसाइकिलें, अवैध तमंचा, कारतूस और चाकू बरामद किए हैं. 

पुलिस के अनुसार आरोपी इतने शातिर थे कि मास्टर की की मदद से कुछ ही सेकेंड में किसी भी बाइक का लॉक खोलकर चोरी कर लेते थे और मौके से फरार हो जाते थे. जांच में सामने आया है कि गिरोह दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय था और कई वारदातों को अंजाम दे चुका था. पुलिस अब आरोपियों के पूरे नेटवर्क और अन्य साथियों की तलाश में जुटी है.

पुलिस के मुताबिक 18 जुलाई 2026 को थाना बिसरख पुलिस टीम सेक्टर-2 स्थित 10वीं एवेन्यू रोड के पास चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान दो संदिग्ध युवकों को रोककर तलाशी ली गई. पूछताछ में उनकी पहचान कुशलवीर और सनी के रूप में हुई. तलाशी के दौरान उनके पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल और एक अवैध तमंचा बरामद हुआ.

गहन पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से कुल आठ चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं. बरामद वाहनों में हीरो स्प्लेंडर प्लस, टीवीएस अपाचे समेत अन्य बाइक शामिल हैं. पुलिस का कहना है कि सभी मोटरसाइकिलें गौतमबुद्धनगर और दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न इलाकों से चोरी की गई थीं.

सेंट्रल नोएडा के एडीसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी पेशेवर और बेहद शातिर वाहन चोर हैं. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वे बाइक चोरी करने के लिए मास्टर की का इस्तेमाल करते थे. मास्टर की की मदद से आरोपी कुछ ही सेकेंड में बाइक का लॉक खोल लेते थे और वाहन लेकर फरार हो जाते थे. इसी तरीके से उन्होंने दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया.

What's Your Reaction?

Like Like 12
Dislike Dislike 0
Love Love 3
Funny Funny 0
Wow Wow 2
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User