अब करणी सेना के दुश्मन बने यूपी के मंत्री, जुबान काटने वाले को साढ़े 5 लाख इनाम की घोषणा
करनी सेना ने मंत्री की जीभ काटने वाले को इनाम की घोषणा क्यों की, पहले ये समझिए. आपको बता दें कि संजय निषाद का एक वीडियो वायरल हो रहा है जो बलिया में एक कार्यकर्त्ता मीटिंग का है. इस वीडियो में मंत्री कहते नजर आ रहे हैं कि ये बलिया है, यहां के लोग अंग्रेजों के दलाल बहुत थे और दलाली का सिस्टम अभी भी चलता है, इसीलिए बलिया भी बर्बाद है. नहीं तो बलिया बागी बलिया था. यह वीडियो बीते शनिवार का बताया जा रहा है.
इस वीडियो के वायरल होने पर करनी सेना की बलिया इकाई ने मंत्री की जीभ पर इनाम ही घोषित नहीं किया, बल्कि मुकदमे की पैरोकारी की भी बात कही. करणी सेना के बलिया जिलाध्यक्ष कमलेश सिंह की इस घोषणा से मामला गरम हो गया है. अपने विवादित बयानों के लिए अक्सर चर्चा में रहने वाले डॉ. संजय निषाद का ये नया विवाद है.
निषाद पार्टी के अध्यक्ष व यूपी सरकार के मंत्री संजय निषाद का एक विवादित बयान का वीडियो वायरल होने के बाद यूपी के बलिया मे करणी सेना के जिलाध्यक्ष ने संजय निषाद की जबान काटकर लाने वाले को साढ़े पांच लाख रुपये देने का एलान किया है और उसका मुकदमा भी संगठन लड़ेगा, इसकी घोषणा की है.
What's Your Reaction?
Like
3
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)