UP Weather: प्रदेश में भीषण बारिश का दौर जारी, आज इन 10 जिलों में बरसात का रेड अलर्ट

राजधानी में मंगलवार को दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही। आसमान भी घने बादलों से ढका रहा। दोपहर में कुछ देर धूप निकलने से अधिकतम तापमान में 5.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। शाम को हुई रिमझिम बारिश ने मौसम फिर से सुहाना बना दिया और लोगों को उमस से राहत मिली। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। इसके बाद अगले तीन दिन मानसूनी गतिविधियां कमजोर पड़ सकती हैं। हालांकि 26 जुलाई से राजधानी में एक बार फिर अच्छी बारिश होने के आसार हैं।

Jul 22, 2026 - 09:15
0 15
UP Weather: प्रदेश में भीषण बारिश का दौर जारी, आज इन 10 जिलों में बरसात का रेड अलर्ट

प्रदेश  में मंगलवार को तराई, पश्चिमी जिलों और पूर्वांचल में कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश हुई । मिर्जापुर, शाहजहांपुर, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, संभल, चित्रकूट और बलिया समेत कई जिलों में जोरदार बारिश देखने को मिली। बारिश से अधिकांश हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली।

मौसम विभाग ने बुधवार को प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर और बुंदेलखंड क्षेत्र समेत 10 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 23 से 25 जुलाई के दौरान प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां कुछ कमजोर पड़ सकती हैं। 


हालांकि इस दौरान बुंदेलखंड के साथ सोनभद्र और मिर्जापुर जैसे दक्षिणी जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि 26 जुलाई से मानसून फिर सक्रिय होगा और प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की रफ्तार बढ़ने की संभावना है।


मंगलवार को मिर्जापुर में सर्वाधिक 190 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा शाहजहांपुर में 125 मिमी, सिद्धार्थनगर में 120.8 मिमी और गोरखपुर में 111 मिमी बारिश हुई। कई अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई।


राजधानी में मंगलवार को दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही। आसमान भी घने बादलों से ढका रहा। दोपहर में कुछ देर धूप निकलने से अधिकतम तापमान में 5.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। शाम को हुई रिमझिम बारिश ने मौसम फिर से सुहाना बना दिया और लोगों को उमस से राहत मिली।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। इसके बाद अगले तीन दिन मानसूनी गतिविधियां कमजोर पड़ सकती हैं। हालांकि 26 जुलाई से राजधानी में एक बार फिर अच्छी बारिश होने के आसार हैं।

मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सोमवार के मुकाबले 5.2 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री की बढ़त के साथ 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 7
Dislike Dislike 0
Love Love 3
Funny Funny 0
Wow Wow 1
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User