बहुत ही शुभ योग में होगी इस बार की नवरात्री की घटस्थापना, जानिए मुहूर्त समय और क्या है विशेष

सनातन धर्म के सबसे पावन पर्वों में से एक शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 26 सितंबर, 2022 से हो रही है, जो 4 अक्टूबर, 2022 तक मनाई जाएगी। वहीं, 5 अक्टूबर को दशहरा पर्व मनाया जाएगा। इस साल अश्विन मास की नवरात्रि में मां दुर्गा गज यानी कि हाथी पर सवार होकर आ रही हैं।

Sep 22, 2022 - 09:11
0 148
बहुत ही शुभ योग में होगी इस बार की नवरात्री की घटस्थापना, जानिए मुहूर्त समय और क्या है विशेष

पिछले कुछ समय से तमाम त्योहारों को लेकर असमंजस बढ़ने लगा है, क्योंकि सही तिथियों और मुहूर्त के चलते इन्हें मनाने की तारीखें बदलती रही हैं। ऐसे में इस नवरात्रि की शुरुआत कब से हो रही है, इस पर गलतफहमी समय रहते दूर हो जानी चाहिए। इस साल नवरात्रि की शुरुआत कब से हो रही है, इस पर कुछ पंचाग में मतभेद है। 

बता दे सर्व पितृ अमावस्‍या के अगले दिन से शारदीय नवरात्रि प्रारंभ होती हैं।  सनातन धर्म के सबसे पावन पर्वों में से एक शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 26 सितंबर, 2022 से हो रही है, जो 4 अक्टूबर, 2022 तक मनाई जाएगी। वहीं, 5 अक्टूबर को दशहरा पर्व मनाया जाएगा। सनातन हिंदूओं के लिए शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व है।  मां दुर्गा की उपासन का उत्सव नवरात्रि साल में चार बार आता है।  जिसमें दो गुप्त नवरात्रि और दो प्रत्यक्ष (चैत्र और शारदीय) नवरात्रि होती है. शारदीय नवरात्रि अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होती हैं।  मान्यता है कि नौ दिन तक चलने वाले इस पर्व में जो सच्चे मन और पूरी पवित्रता के साथ मां दुर्गा की पूजा करता है उसकी तमाम परेशानियां खत्म हो जाती है। 

 वैसे तो नौ दिन बेहद शुभ माने जाते हैं, फिर भी घट स्थापना और प्रथम पूजन को शुभ मुहूर्त के भीतर किए जाने को फलदायक माना जाता है। इस साल अश्विन मास की नवरात्रि में मां दुर्गा गज यानी कि हाथी पर सवार होकर आ रही हैं।  मां दुर्गा की हाथी की सवारी को शुभ माना जाता है, साथ ही यह खासी बारिश होने की भी सूचक है।  मां दुर्गा की हाथी की सवारी को खेती और फसलों के लिए शुभ माना जाता है।  इससे धन-धान्‍य के भंडार भरे रहते हैं। 

सनातन हिंदू पंचांग के अनुसार 26 सितंबर यानी नवरात्रि के पहले दिन शुक्ल योग सुबह 8 बजकर 6 मिनट तक रहेगा। इसके बाद ब्रह्म योग शुरू होगा। ज्योतिष शास्त्र में शुक्ल व ब्रह्म में पूजा करना शुभ फलदायी माना गया है। 

शारदीय नवरात्रि घटस्थापन मुहूर्त 2022 (Shardiya Navratri Ghatsthapana Time 2022)

अश्विन प्रतिपदा तिथि आरंभ- 26 सितंबर 2022,सुबह 03.23 मिनट से शुरू

अश्विन प्रतिपदा तिथि समापन - 27 सितम्बर 2022, सुबह 03.08 मिनट तक

घटस्थापना सुबह का मुहूर्त - सुबह 06.17 - 08 .00 

What's Your Reaction?

Like Like 12
Dislike Dislike 0
Love Love 7
Funny Funny 1
Wow Wow 6
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User