सुनील गावस्कर ने द्रविड़ रोहित की जोड़ी को लेकर कह दी यह बड़ी बात

Games, Cricket-news, Khel-Samachar, all-games,t-20, one-day, T-20-world-cup, Rohit-sharma, Rahul-dravid, team-india

Nov 18, 2021 - 06:30
0 78
सुनील गावस्कर ने द्रविड़ रोहित की जोड़ी को लेकर कह दी यह बड़ी बात

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और अपने जमाने के दिग्गज सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर का ऐसा अनुमान है कि 

राहुल द्रविड़ भारतीय टीम के वर्तमान मुख्य कोच के रूप में अपनी नई जिम्मेदारी को उसी तरह सुरक्षित और ठोस तरीके से निभाएंगे जैसे देश की तरफ से खेलते हुए उन्होंने बल्लेबाजी की थी। 

भारत की तरफ से खेलने वाले सर्वकालिक महान क्रिकेटरों में से एक द्रविड़ को इस महीने के शुरू में अपने कार्यकाल में सफल रहे भारतीय टीम के मुख्य कोच पूर्व आलरॉउंडर  रवि शास्त्री का कार्यकाल पूरा होने के बाद भारतीय टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था।
    
सुनील गावस्कर ने एक प्रसिद्द  स्पोर्ट्स चैनल के द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, 

'जब वह खेला करते थे तो हम सोचते थे कि जब तक राहुल द्रविड़ क्रीज पर है, भारतीय बल्लेबाजी सुरक्षित और मजबूत है। इसलिए मेरा मानना है कि मुख्य कोच की नई जिम्मेदारी भी वह इसी तरह से निभाने में सक्षम होंगे।'

टी-20 क्रिकेट की कप्तानी छोड़ चुके दिग्गज खिलाडी विराट कोहली की जगह अब टी-20 की कप्तानी संभालने वाले सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ के बीच समानताओं पर नज़र डालते हुए सुनील गावस्कर ने कहा कि दोनों लोग सहजता से मिलकर काम करेंगे।

वर्तमान में क्रिकेट एक्सपर्ट सुनील गावस्कर ने यह भी कहा, 

'अगर आप उन दोनों के स्वभाव पर गौर करो तो वे एक जैसे हैं। रोहित भी राहुल द्रविड़ की तरह शांत स्वभाव के हैं।' 

इसके बाद गावस्कर ने कहा, 

'इसलिए उनके बीच आपसी संबंध काफी अच्छा होगा क्योंकि दोनों ही एक दूसरे को अच्छी तरह से जानते हैं।'

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20  सीरीज से द्रविड़ और रोहित अपनी इस नई पारी की शुरुआत करेंगे। विराट कोहली को इस टी-20 सीरीज में रेस्ट दिया गया है।

अपने जमाने के दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर का मानना है कि राहुल द्रविड़ भारतीय टीम के मुख्य कोच के रूप में अपनी नयी जिम्मेदारी को उसी तरह सुरक्षित और ठोस तरीके से निभाएंगे जैसे देश की तरफ से खेलते हुए उन्होंने बल्लेबाजी की थी।

What's Your Reaction?

Like Like 10
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 0
Wow Wow 1
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User