कौन बनेगा करोड़पति के शो में नज़र आएंगे सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ

Bollywood, Bollywood-news, cinema-news, entertainment-news, news-asr,

Sep 29, 2021 - 14:46
Updated: 5 years ago
0 71
कौन बनेगा करोड़पति के शो में नज़र आएंगे सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ

टी वी के फेमस गेम शो कौन बनेगा करोड़पति के 13वें संस्करण को भी दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। इस शो में आने वाले आम कंटेस्टेंट की कहानी दर्शकों को लुभाती है तो वहीं इन जैसे सेलेब्स के आने से शो में खूब सारा मनोरंजन भी होता है।

इस शो में हर शुक्रवार को एक खास एपिसोड प्रसारित होता है जहां कोई खास मेहमान शो का हिस्सा बनता है। इसी क्रम के अनुसार इस शुक्रवार प्रसारित होने वाले एपिसोड के मेहमान बनेंगे सुप्रसिद्ध बॉलीवुड फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ।

हाल ही में जारी शो के एक प्रोमो वीडियो में के बी सी के मंच पर पहुंचे दोनों अभिनेता बिग बी संग मस्ती करते आ रहे हैं। वहीं, एक अन्य वीडियो में सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ की शो में जाने से पहले की तैयारी दिखाई गई।

इस वीडियो जैकी श्रॉफ होस्ट की तरह अपने अंदाज में सवाल पूछते नजर आ रहे हैं। 
टीवी पर इन दिनों रियलिटी शोज की धूम है। डांस से लेकर गेम तक हर तरह के रियलिटी शोज को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। 

बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ के बात करने का अंदाज सबसे अलग है। अपनी मुंबईया बोली के साथ वह हर किसी से खुलकर मिलते हैं। इसी कड़ी में केबीसी पहुंचे जैकी श्रॉफ से अमिताभ उनकी इस बोली का राज पूछते हैं।

इस पर अभिनेता काफी मजाकिया अंदाज में अमिताभ को जवाब देते हैं। इतना ही इस दौरान वह बिग बी को अपनी मजेदार बोली सिखाते भी नजर आएंगे। 

शो में पहुंचे दोनों अभिनेता इस दौरान अमिताभ बच्चन को अपने फिटनेस मूव्स से हैरान कर देंगे। दरअसल, शो के बीच में अमिताभ बच्चन सुनील शेट्टी और जैकी से उनके फिट रहने का राज पूछते हैं। इस पर सुनील और जैकी दोनों ही अलग- अलग एक्सरसाइज से वहां मौजूद हर किसी को अपनी फिटनेस से चौंका देंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 11
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User