शादी के मंडप में दूल्हे को देख दुल्हन ने किया फेरे लेने इंकार बोली- किसी भी हालत में शादी नहीं करूंगी

7 फेरों की रस्म से पहले जब दूल्हे और दुल्हन के मंडप के नीचे बैठाया गया तो दूल्हा जमीन पर बैठ नहीं पाया। यह देखकर दुल्हन पूनम भड़क गई और उसने फेरे लेने से ही इनकार कर दिया। इसके बाद दुल्हन के घरवालों ने उसे काफी समझाया लेकिन वो नहीं मानी। दुल्हन ने शादी से साफ इनकार करते हुए कहा कि 'मैं किसी भी हालत में शादी नहीं करूंगी। शादी टूटने का यह ये मामला इलाके में सुर्खियों में बना हुआ है।

Jan 28, 2023 - 23:15
0 253
शादी के मंडप में दूल्हे को देख दुल्हन ने किया फेरे लेने इंकार बोली- किसी भी हालत में शादी नहीं करूंगी

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां के शिकोहाबाद थाना इलाके में 7 फेरों के समय दुल्हन ने दूल्हे को देखते ही शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन की यह बात सुनकर मंडप में खड़े सारे रिश्तेदार सन्न रह गए। घरवालों के काफी समझाने के बाद भी दुल्हन शादी के लिए नहीं मानी। 
शादी टूटने का यह ये मामला इलाके में सुर्खियों में बना हुआ है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि मामला जिले के शिकोहाबाद थाना इलाके के गांव रिठौरा का है। जहां के रहने वाले जीवेश ने अपनी बेटी पूनम की शादी नगला जलुआ निवासी शिवराम के बेटे भारत सिंह के साथ तय की थी।

इसके बाद तय की गई तारीख पर बारात आ गई और धूमधाम से जयमाला की रस्म हुई। वहीं, 7 फेरों की रस्म से पहले जब दूल्हे और दुल्हन के मंडप के नीचे बैठाया गया तो दूल्हा जमीन पर बैठ नहीं पाया। यह देखकर दुल्हन पूनम भड़क गई और उसने फेरे लेने से ही इनकार कर दिया। इसके बाद दुल्हन के घरवालों ने उसे काफी समझाया लेकिन वो नहीं मानी। दुल्हन ने शादी से साफ इनकार करते हुए कहा कि 'मैं किसी भी हालत में शादी नहीं करूंगी। लड़का बैठ नहीं पाता हैं'। 


इस मामले में दुल्हन की मां का कहना है कि उसके पति शराब के आदी है। हो सकता है कि लड़के पक्ष के लोगों ने शराब पिलाकर उसे शादी के लिए राजी किया हो। वहीं, दूल्हे के पिता भारत सिंह का कहना है कि दुल्हन पक्ष के कमजोर होने के कारण उन्होंने 1 लाख रुपए दिए थे और साथ ही दहेज की मांग भी नहीं थी। लेकिन अब दुल्हन शादी से मना कर रही है। ऐसे में अगर अब यह शादी टूटती है तो उनके रुपए उन्हें वापस दिलाए जाएं। फिलहाल काफी कोशिशों के बाद भी दुल्हन शादी करने के लिए राजी नहीं हो रही है। 
जानकारी के मुताबिक, यह शादी एक बिचौलिए के माध्यम से तय हुई थी। जिसके चलते शादी से पहले ही दूल्हे पक्ष ने पूनम को देखा था और दुल्हन पक्ष ने भी लड़के को देखा था लेकिन, दुल्हन पक्ष के लोगों का कहना है कि लड़के को उन्हें दूर से ही दिखाया गया था। 
इस बारे में दूल्हे के पिता भारत सिंह का कहना है कि दुल्हन पक्ष के कमजोर होने के कारण उसने 1 लाख रुपये दिए थे. साथ ही दहेज की मांग भी नहीं थी. अब यह शादी टूटती है, तो उसके रुपये वापस दिलाए जाएं। इस मामले में जानकारी देते हुए शिकोहाबाद थाना अध्यक्ष ने हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि यह मामला संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 21
Dislike Dislike 0
Love Love 8
Funny Funny 9
Wow Wow 3
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User