शेड्यूल हुआ जारी: यूपी में प्री-मैट्रिक और पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए 11 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन

विद्यालय स्तर पर बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण, आवेदन सत्यापन व अग्रसारण 30 अगस्त तक किया जाएगा। 31 अगस्त से 10 सितंबर तक डीआइओएस द्वारा वास्तविक छात्र संख्या का सत्यापन होगा, वहीं 11 से 17 सितंबर तक एनआइसी द्वारा स्क्रूटनी की जाएगी।

Jul 23, 2026 - 21:24
0 21
शेड्यूल हुआ जारी: यूपी में प्री-मैट्रिक और पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए 11 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन

समाज कल्याण विभाग ने वर्तमान शैक्षिक सत्र के लिए छात्रवृत्ति योजना की समय सारिणी जारी कर दी हैं। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग व अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियों के लिए संचालित पूर्वदशम (कक्षा 9-10) और दशमोत्तर (कक्षा 11-12) छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत नये विद्यार्थियों के लिए आनलाइन पंजीकरण व आवेदन 11 अगस्त से 21 सितंबर तक किए जा सकेंगे।


वहीं, नवीनीकरण श्रेणी के विद्यार्थी 11 से 25 अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे। समय सारिणी के अनुसार पांच अगस्त तक मान्यता प्राप्त विद्यालयों द्वारा मास्टर डाटा आनलाइन पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। डीआइओएस और संबंधित अधिकारी इसका सत्यापन करेंगे।


अल्पसंख्यक वर्ग के निजी विद्यालयों की पोर्टल पर मार्किंग की प्रक्रिया भी इसी अवधि में पूरी की जाएगी। नवीनीकरण श्रेणी के विद्यार्थियों के लिए आनलाइन आवेदन और हार्डकापी जमा करने की प्रक्रिया 11 से 25 अगस्त तक चलेगी।


विद्यालय स्तर पर बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण, आवेदन सत्यापन व अग्रसारण 30 अगस्त तक किया जाएगा। 31 अगस्त से 10 सितंबर तक डीआइओएस द्वारा वास्तविक छात्र संख्या का सत्यापन होगा, वहीं 11 से 17 सितंबर तक एनआइसी द्वारा स्क्रूटनी की जाएगी।


इसके बाद जिला स्तरीय समिति द्वारा डाटा लाक, मांग सृजन तथा पीएफएमएस के माध्यम से छात्रवृत्ति की धनराशि का अंतरण चरणबद्ध ढंग से अक्टूबर के अंत तक पूरा किया जाएगा। यदि किसी आवेदन में त्रुटि या संदिग्ध डाटा पाया जाता है तो उसके सत्यापन, पुनः स्क्रूटनी व संशोधन के लिए अलग समय-सारिणी भी निर्धारित की गई है।


नवीन श्रेणी के विद्यार्थियों के लिए विद्यार्थियों द्वारा हार्डकापी एवं आवश्यक अभिलेख विद्यालय में जमा करने, विद्यालय स्तर पर सत्यापन, जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा प्रमाणीकरण तथा एनआइसी की स्क्रूटनी सहित सभी प्रक्रियाओं के लिए भी अलग-अलग समय-सीमा निर्धारित की गई है। सत्यापन के बाद जनवरी 2027 में पीएफएमएस के माध्यम से पात्र विद्यार्थियों के बैंक खातों में छात्रवृत्ति की धनराशि हस्तांतरित की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 10
Dislike Dislike 0
Love Love 4
Funny Funny 3
Wow Wow 7
Sad Sad 1
Angry Angry 1
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User