सलमान खुर्शीद ने बताया राहुल गांधी का प्लान! चुनाव रिजल्ट से पहले ही हार के लिए क्यों तैयारी कर रही कांग्रेस? 

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा, ‘जो भी नतीजे आएंगे, वे बेहतर और अच्छे होंगे. ये नतीजे इस बात का संकेत देंगे कि आगे क्या होने वाला है.’ लेकिन साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि पार्टी चुनाव नतीजों के बाद आत्मविश्लेषण करेगी. उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी ने प्रचार में अपना हर मिनट समर्पित किया है. जब नतीजे आएंगे और हम उनकी समीक्षा करेंगे, तो राहुल गांधी हमारा नेतृत्व करेंगे.’

May 04, 2026 - 09:51
0 9
सलमान खुर्शीद ने बताया राहुल गांधी का प्लान! चुनाव रिजल्ट से पहले ही हार के लिए क्यों तैयारी कर रही कांग्रेस? 


पश्चिम बंगाल , असम , केरल , तमिलनाडु और पुड्डुचेरी में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजों से ठीक पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद के एक बयान ने सियासी हलकों में नई बहस छेड़ दी है. खुर्शीद ने संकेत दिए हैं कि चुनाव परिणाम आने के बाद पार्टी आत्मनिरीक्षण की प्रक्रिया शुरू करेगी, जिसकी अगुवाई खुद राहुल गांधी करेंगे.

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा, ‘जो भी नतीजे आएंगे, वे बेहतर और अच्छे होंगे. ये नतीजे इस बात का संकेत देंगे कि आगे क्या होने वाला है.’ लेकिन साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि पार्टी चुनाव नतीजों के बाद आत्मविश्लेषण करेगी. उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी ने प्रचार में अपना हर मिनट समर्पित किया है. जब नतीजे आएंगे और हम उनकी समीक्षा करेंगे, तो राहुल गांधी हमारा नेतृत्व करेंगे.’


खुर्शीद के इस बयान को लेकर सवाल उठने लगे हैं कि क्या कांग्रेस ने पहले ही संभावित हार को ध्यान में रखते हुए रणनीति तैयार कर ली है? राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आम तौर पर पार्टियां जीत के दावे और रणनीति पर फोकस करती हैं, लेकिन कांग्रेस के इस रुख से यह संकेत मिल रहा है कि पार्टी अंदरूनी समीक्षा के लिए पहले से तैयार है. खास तौर पर राहुल गांधी को इस आत्मनिरीक्षण प्रक्रिया की कमान देना इस बात का संकेत माना जा रहा है कि पार्टी चुनावी प्रदर्शन को गंभीरता से परखेगी.


सूत्रों के मुताबिक, यह आत्मनिरीक्षण टीम चुनावी रणनीति, संगठनात्मक कमजोरियों और जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ का विश्लेषण करेगी. इसके जरिये कांग्रेस आने वाले चुनावों के लिए अपनी रणनीति में बदलाव कर सकती है.


हालांकि कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह एक सामान्य प्रक्रिया है और हर जिम्मेदार पार्टी को चुनाव के बाद समीक्षा करनी चाहिए. लेकिन विपक्षी दल इसे कांग्रेस की ‘हार मानने वाली मानसिकता’ के तौर पर पेश कर रहे हैं. अब देखना होगा कि नतीजे आने के बाद कांग्रेस का यह आत्मनिरीक्षण प्लान पार्टी को मजबूत करता है या फिर यह बयान राजनीतिक हमलों का कारण बनता है.

What's Your Reaction?

Like Like 6
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User