आज शाम दिल्ली पहुंचेंगे पुतिन, PM मोदी संग मीटिंग, कई डील पर लगेगी मुहर

व्लादिमीर पुतिन 4 साल के बाद दिल्ली आ रहे हैं। इससे पहले उन्होंने दिसंबर 2021 में भारत की यात्रा की थी। उनका ये दौरा कई मायनों में अहम माना जा रहा है। इस दौरान भारत और रूस के बीच कई क्षेत्रों में बड़े समझौते होने की भी संभावना है।

Dec 04, 2025 - 09:14
0 6
आज शाम दिल्ली पहुंचेंगे पुतिन, PM मोदी संग मीटिंग, कई डील पर लगेगी मुहर

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज, 4 दिसंबर को भारत आ रहे हैं। अपने दो दिवसीय यात्रा के दौरान वो 23वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी द्विपक्षीय वार्ता होगी। साथ ही पुतिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगे। 

उनके इस दौरे के दौरान पूरी दुनिया की नजरें भारत पर टिकी रहेंगी। एक बार फिर पीएम मोदी और पुतिन की दोस्ती और दोनों के बीच की केमिस्ट्री दुनिया देखेगी। आइए जानते हैं रूसी राष्ट्रपति के भारत दौरे का मिनट-टू-मिनट शेड्यूल

व्लादिमीर पुतिन 4 साल के बाद दिल्ली आ रहे हैं। इससे पहले उन्होंने दिसंबर 2021 में भारत की यात्रा की थी। उनका ये दौरा कई मायनों में अहम माना जा रहा है। इस दौरान भारत और रूस के बीच कई क्षेत्रों में बड़े समझौते होने की भी संभावना है।

जानिए पुतिन के दौरा का पूरा शेड्यूल-

रूसी राष्ट्रपति गुरुवार, 4 दिसंबर की शाम को भारत पहुंचेगे। वो शाम 6 बजे के आसपास दिल्ली लैंड कर सकते हैं। एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। 
इसके बाद पुतिन 7 लोक कल्याण मार्ग जाएंगे, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके सम्मान में निजी डिनर का आयोजन करेंगे। 
5 दिसंबर को मुख्य कार्यक्रम होगा। पहले सुबह 9:30 बजे राष्ट्रपति भवन के फोरकोर्ट में रूसी राष्ट्रपति का गार्ड ऑफ ऑनर से स्वागत किया जाएगा। तीनों सेना उन्हें सलामी देगी। 
पुतिन इसके बाद राजघाट जाएंगे और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे। 
शुक्रवार, 5 दिसंबर सुबह करीब 11 बजे पीएम मोदी और पुतिन के बीच हैदराबाद हाउस में 23वीं भारत-रूस शिखर सम्मेलन का आयोजन होगा। इस बैठक में रक्षा, ऊर्जा, व्यापार, प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष और रणनीतिक सहयोग जैसे क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। दोनों नेताओं की ओर से इस पर एक संयुक्त बयान भी जारी किया जाएगा। 
पीएम मोदी और पुतिन बिजनेस लीडर्स से मिलने भारत मंडपम जाएंगे। करीब 4 बजे दोनों नेता भारत-रूस बिजनेस फोरम को संबोधित करेंगे। 
पुतिन के सम्मान में 5 दिसंबर की शाम 7 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रात्रिभोज का आयोजन करेंगी। रॉयल डिनर के बाद वो रूस के लिए रवाना हो जाएंगे।
सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम
रूसी राष्ट्रपति के दौरे के लिए दिल्ली में सुरक्षा के बेहद ही कड़े इंतजाम किए गए हैं। वो जिन रास्तों से गुजरेंगे वहां चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों नजर रखेंगे। इन जगहों पर ड्रोन, जैमर, AI से मॉनिटरिंग होगी। साथ ही स्नाईपर तैनात किए गए हैं। पूरे रास्ते पर ड्रोन से भी नजर रखी जा रही है और जगह-जगह जैमर तैनात हैं। पुतिन के लिए 5 स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था तैयार की गई है, जो उनके दिल्ली आते ही एक्टिव हो जाएगी। वो जिस होटल में ठहरेंगे वहां भी सुरक्षा बेहद सख्त कर दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 5
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Mishra Shivani

Shivani Mishra Chief Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User