प्रयागराज: मक्के के खेत में करंट आने से चाचा-भतीजे की हुई दर्दनाक मौत, आरोपी हिरासत में 

भतीजे की चीख सुनकर बचाने पहुंचे उनके चाचा कमलेश कुमार भी करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, सूचना पर ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति बंद कराकर दोनों शवों को खेत से बाहर निकाला।

Jul 09, 2026 - 11:10
0 16
प्रयागराज: मक्के के खेत में करंट आने से चाचा-भतीजे की हुई दर्दनाक मौत, आरोपी हिरासत में 


उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां पर मक्के के खेत में करंट की चपेट में आने से चाचा-भतीजे की दर्दनाक मौत हो गई। गंगानगर जोन के बहरिया थाना क्षेत्र के खलसा गांव में 29 साल के कमलेश कुमार यादव धान की बेहन निकालने खेत गए थे। 


इसी दौरान उनका 14 साल का भतीजा अर्पित यादव भी वहां पर पहुंचा जिसमें वह करंट की चपेट में आ गया। अपने भतीजे को बचाने पहुंचे चाचा भी करंट की चपेट में आ गए जिसके चलते दोनों की मौत हो गई। 

मृतक कमलेश कुमार बीए करने के बाद शहर में नौकरी करने की तैयारी कर रहा था जबकि अर्पित यादव मिझूरा में कक्षा सात का छात्र था। पुलिस ने इस मामले की सूचना मिलने के बाद आरोपी नागेन्द्र सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।


प्रयागराज में सामने आई इस घटना में मृतक कमलेश कुमार धान की रोपाई के लिए खेत में धान की बेहन निकालने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान पास के मक्का के खेत के चारों ओर लगाए गए बिजली के करंट प्रवाहित तार की चपेट में उसका भतीजा अर्पित यादव आ गया। 


भतीजे की चीख सुनकर बचाने पहुंचे उनके चाचा कमलेश कुमार भी करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, सूचना पर ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति बंद कराकर दोनों शवों को खेत से बाहर निकाला।


इस घटना की जानकारी मिलने के बाद थानाध्यक्ष बहरिया मानवेन्द्र कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव उठाने से रोक दिया और मक्का के खेत के मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे। थानाध्यक्ष बहरिया ने परिजनों को निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। 


पूरे गांव में घटना के बाद शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। अर्पित यादव के पिता मुंबई में प्राइवेट नौकरी करते हैं और मृतक अर्पित यादव मां-बाप का इकलौता पुत्र था। वहीं मृतक कमलेश चार भाईयों में तीसरा नंबर का था। कमलेश के पिता घर पर खेती किसानी के काम करते हैं। 


मक्के की खेत में मवेशियों से बचने के लिए चारों तरफ बिजली के तार से ग्राउंडिंग की गई थी जो पड़ोस के रहने वाले नागेंद्र प्रताप सिंह का खेत था। दोनों की मौत होने पर घर छोड़कर पूरा परिवार फरार हो गया है। ग्रामीणों ने मक्का खेत मलिक के ऊपर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है, परिजन मुआवजे की भी मांग कर रहे हैं। वहीं पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है आरोपी नागेन्द्र सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 5
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 2
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User