बीच मैच में खिलाड़ी को आया हार्ट अटैक, क्रिकेट मैदान पर 45 दिन में 8वीं मौत

क्रिकेट मैदान पर हार्ट अटैक से एक खिलाड़ी की मौत हो गई. शख्स की उम्र 45 साल बताई जा रही है. वह अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट मैच खेलने गया था. तभी उसे घबराहट हुई और जमीन पर गिर गया. आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Mar 20, 2023 - 00:01
0 114
बीच मैच में खिलाड़ी को आया हार्ट अटैक, क्रिकेट मैदान पर 45 दिन में 8वीं मौत

क्रिकेट मैदान से जुड़ी एक बुरी खबर रविवार को सामने आई. जब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रही है, उसी दौरान एक खिलाड़ी की राजकोट में हार्ट अटैक के बाद मौत हो गई. डराने वाली बात है कि पिछले 45 दिन में क्रिकेट मैदान पर 8वें शख्स की मौत हुई है.
गुजरात के राजकोट से एक बुरी खबर रविवार को सामने आई. क्रिकेट मैदान पर हार्ट अटैक से एक खिलाड़ी की मौत हो गई. शख्स की उम्र 45 साल बताई जा रही है. वह अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट मैच खेलने गया था. तभी उसे घबराहट हुई और जमीन पर गिर गया. आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
हैरान करने वाले आंकड़े हैं कि गुजरात में पिछले 45 दिनों में हार्ट अटैक से क्रिकेट मैदान पर ये 8वीं मौत है. जानकारी के मुताबिक, मयूर नाम का शख्स क्रिकेट मैच खेलने के दौरान जमीन पर बैठ गया और फिर वहीं लेट गया. मयूर राजकोट के रेसकोर्स ग्राउंड के शास्त्री मैदान पर अपने दोस्तों के साथ मैच खेल रहा था. मैच के दौरान उसे घबराहट हुई. इसके बाद वह गिर गया. मैदान पर अचानक अफरातफरी का माहौल बन गया. आनन-फानन में उसे एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी.
मयूर के परिवार को जैसे ही ये दुखद खबर मिली, कोहराम मच गया. उसके साथियों ने बताया कि मयूर अपने घर में कमाने वाला अकेला शख्स था. वह ज्वैलरी की दुकान चलाता था. उसके रिश्तेदारों का कहना है कि मयूर किसी भी तरह का नशा नहीं करता था. बता दें कि इससे पहले अहमदाबाद में क्रिकेट मैच के दौरान एक जीएसटी कर्मचारी की मौत हो गई थी. गेंदबाजी करते वक्त उस कर्मचारी की तबीयत बिगड़ी और वह अचानक जमीन पर गिर गया. बाद में उसकी अस्पताल में मौत हो गई. 

What's Your Reaction?

Like Like 18
Dislike Dislike 0
Love Love 4
Funny Funny 1
Wow Wow 0
Sad Sad 6
Angry Angry 2
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User