PM मोदी के मुहिम को मिल रही धार! काफिला छोटा कर ईंधन व ऊर्जा बचत का संदेश दे रहे CM योगी

मुख्यमंत्री ने अपने काफिले में गाड़ियों की संख्या कम कर यह स्पष्ट संदेश दिया है कि राष्ट्रहित के बड़े उद्देश्य के लिए व्यक्तिगत सुविधा में कटौती आवश्यक है। यही कारण है कि ऊर्जा संरक्षण की यह मुहिम अब सरकारी दफ्तरों से निकलकर सामाजिक व्यवहार का हिस्सा बनने लगी है। शनिवार को महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की संस्थाओं के प्रमुखों के साथ समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने ऊर्जा बचत को लेकर विशेष जोर दिया।

May 17, 2026 - 09:40
0 9
PM मोदी के मुहिम को मिल रही धार! काफिला छोटा कर ईंधन व ऊर्जा बचत का संदेश दे रहे CM योगी

पश्चिम एशिया में गहराते संकट और वैश्विक ऊर्जा चुनौतियों के बीच देश में ईंधन और ऊर्जा संरक्षण को लेकर नई चेतना दिखाई देने लगी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केवल सरकारी अभियान तक सीमित नहीं रख रहे, बल्कि उसे अपने जीवन व्यवहार में उतारकर एक प्रेरक उदाहरण भी प्रस्तुत कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने काफिले में गाड़ियों की संख्या कम कर यह स्पष्ट संदेश दिया है कि राष्ट्रहित के बड़े उद्देश्य के लिए व्यक्तिगत सुविधा में कटौती आवश्यक है। यही कारण है कि ऊर्जा संरक्षण की यह मुहिम अब सरकारी दफ्तरों से निकलकर सामाजिक व्यवहार का हिस्सा बनने लगी है। शनिवार को महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की संस्थाओं के प्रमुखों के साथ समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने ऊर्जा बचत को लेकर विशेष जोर दिया।

उन्होंने शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों से पेट्रोलियम पदार्थों के कम उपयोग, बिजली बचत तथा ऊर्जा संरक्षण के उपायों को अपनाने का आह्वान किया। मंदिर प्रशासन और कर्मचारियों को भी स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि कहीं भी अनावश्यक बिजली खर्च न हो और ऊर्जा का दुरुपयोग पूरी तरह रोका जाए।

What's Your Reaction?

Like Like 7
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Vidushi Mishra

Sub Desk Editor at NewsASR.Com

Comments (0)

User