खाना गर्म करने की बात पर पत्नी ने पति को बहुत बेरहमी से पीटा, बेहोश पति को उसकी मां ने अस्पताल में भर्ती कराया

क युवक को पत्नी से खाना गर्म कराना महंगा पड़ गया। उसकी पत्नी गाली गलौज करके मायके चली गई। जब वह बुलाने गया तो पत्नी के भाइयो और पत्नी ने उसके साथ बहुत बुरी तरह से मारपीट कर दी। युवक को उसकी मां बेहोशी की हालत में ससुराल से उठाकर लाई।

Oct 30, 2022 - 10:47
0 312
खाना गर्म करने की बात पर पत्नी ने पति को बहुत बेरहमी से पीटा, बेहोश पति को उसकी मां ने अस्पताल में भर्ती कराया

घरेलु हिंसा का ये मामला उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से खबर में आया है। पता चला है कि बदायूं जिले के कबूलपुरा मोहल्ला के रहने वाले एक युवक को पत्नी से खाना गर्म कराना महंगा पड़ गया। उसकी पत्नी गाली गलौज करके मायके चली गई। जब वह बुलाने गया तो पत्नी के भाइयो और पत्नी ने उसके साथ बहुत बुरी तरह से मारपीट कर दी। युवक को उसकी मां बेहोशी की हालत में ससुराल से उठाकर लाई। 

बाद में युवक की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।

कबूलपुरा मोहल्ला निवासी शीबू पुत्र अशरफ अली की बी ज्यारत में हलुआ-पराठा की दुकान है। शीबू के मुताबिक, 27 अक्तूबर की रात वह अपनी दुकान से मां शहनाज के घर आया था। यहां से मां ने कुछ खाना टिफिन में रखकर दिया था। वह खाना लेकर बड़ी ज्यारत पहुंचा और अपनी पत्नी को खाना दे दिया। 

उससे कहा कि वह खाना गर्म कर ले, तभी वह खाना खाएगा। आरोप है कि इसी बात पर उसकी पत्नी जरीना भड़क गई और छह माह की बेटी को छोड़कर मायके अलीगंज (बरेली) चली गई।

शीबू भी उसे मनाने उसके पीछे-पीछे अलीगंज चला गया। आरोप है कि ससुराल में जरीना के भाई इशाक और भूरा ने उसके साथ खूब मारपीट की। जब उसकी मां की उससे बातचीत नहीं हो पाई तो मां भी सुबह उसकी ससुराल पहुंच गई। वहां शीबू बेहोशी की हालत में पड़ा था। 

मां उसे बेहोशी की हालत में साथ ले गई और एक अस्पताल में भर्ती कराया। जब वह कुछ ठीक हुआ तो कोतवाली पहुंचा और पत्नी, उसके भाई इशाक व भूरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

What's Your Reaction?

Like Like 7
Dislike Dislike 0
Love Love 3
Funny Funny 5
Wow Wow 1
Sad Sad 4
Angry Angry 2
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User