Satish Kaushik Death Case में आया नया मोड़, फार्म हाउस से पुलिस को मिली ये 'संदिग्ध चीज'

सतीश कौशिक की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई. सूत्रों के मुताबिक, जब दिल्ली पुलिस की टीम ने फार्म हाउस में जाकर जांच की तो पुलिस को कुछ 'दवाइयां' मिली थीं. पुलिस को अब डिटेल पोस्टमार्टम और विसरा रिपोर्ट का इंतजार है. जिसके बाद ही सारी तस्वीर साफ हो पाएगी.

Mar 11, 2023 - 10:16
0 92
Satish Kaushik Death Case में आया नया मोड़, फार्म हाउस से  पुलिस को मिली ये 'संदिग्ध चीज'

बॉलीवुड के मशहूर कलाकार और निर्माता-निर्देशक सतीश कौशिक का हाली के अगले दिन यानी 9 मार्च को कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया है. वह 66 साल के थे. सतीश कौशिक के निधन से उनके परिवार और फिल्मी दुनिया में शोक की लहर दौड़ गई है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट ही सामने आई थी, लेकिन अब एक्टर के डेथ केस में नया मोड़ आता नजर आ रहा है. 
दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, सतीश कौशिक की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई. सूत्रों के मुताबिक, जब दिल्ली पुलिस की टीम ने फार्म हाउस में जाकर जांच की तो पुलिस को कुछ 'दवाइयां' मिली थीं. पुलिस को अब डिटेल पोस्टमार्टम और विसरा रिपोर्ट का इंतजार है. जिसके बाद ही सारी तस्वीर साफ हो पाएगी. पुलिस ने होली की पार्टी में आए मेहमानों की लिस्ट भी तैयार की है जो उस वक्त फार्म हाउस में मौजूद थे. पुलिस उस उद्योगपति से भी पूछताछ करना चाहती है जो सतीश कौशिक की मौत के बाद से फरार है.
बता दे कि एक मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि निधन के एक दिन पहले सतीश कौशिक ने साउथ-वेस्ट दिल्ली के जिस फार्महाउस में होली की पार्टी की थी, दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को वहां से कुछ दवाइयां हाथ लगी हैं. हालांकि इनमें रेगुलर दवाइयां जैसे डाइजीन और डायबिटीज की गोलियां शामिल हैं. रिपोर्ट में बताया गया कि मामले की जांच कर रहे चिकित्सकों को अभी सतीश कौशिक डेथ केस से जुड़ा हुआ कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है, लेकिन उनके हार्ट और ब्लड को अभी भी जांच के लिए रखा गया है. माना जा रहा है कि 15 दिनों के भीतर पुलिस को हार्ट और ब्लड की रिपोर्ट भी मिल जाएगी. 
सूत्रों के अनुसार, दिल्ली पुलिस का कहना है कि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मौत के सटीक कारण जानने का इंतजार कर रहे हैं. पुलिस की एक क्राइम टीम साउथ-वेस्ट दिल्ली में स्थित फार्म हाउस पर गई थी, जहां होली पार्टी हुई थी. फार्म हाउस से दवाइयां बरामद हुई हैं. 
जानकारी के मुताबिक, एक उद्योगपति के फार्म हाउस पर पार्टी आयोजित की गई थी. पुलिस गेस्ट लिस्ट को खंगाल रही है. पार्टी में वो उद्योगपति भी शामिल हुआ था, जिसकी पुलिस को तलाश है. सतीश कौशिक की मौत के बाद से वह फरार चल रहा है.
हालांकि, पहले गुरुवार को खबर आई थी कि सतीश कौशिक का तड़के दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. उनका पोस्टमार्टम दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय हॉस्पिटल में किया गया. दिल्ली के डिप्टी कमिश्नर (साउथ-वेस्ट) मनोज सी. ने कहा कि जब भी किसी मौत की खबर मिलती है तो हम सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हैं. इसका उद्देश्य ये पता लगाना होता है कि मौत रहस्यमयी हालातों में हुई या अप्राकृतिक कारणों से हुई. 

What's Your Reaction?

Like Like 18
Dislike Dislike 0
Love Love 3
Funny Funny 1
Wow Wow 1
Sad Sad 1
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User