न घोड़ा न गाड़ी, जेसीबी पर निकली दूल्हे की सवारी, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल

आदिवासी धोडीया समाज के केयूर पटेल ने बुलडोजर पर अपनी बारात निकाली है। इस अनोखी बारात पर दूल्हे का कहना है कि वह अपनी शादी में कुछ अलग हटकर करना चाहता था। यही वजह है कि उसने खुदाई के लिए इस्तेमाल होने वाली जेसीबी मशीन पर अपनी बारात निकालने का सोचा था।

Feb 05, 2023 - 22:26
0 288
न घोड़ा न गाड़ी, जेसीबी पर निकली दूल्हे की सवारी, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल

गुजरात के नवसारी जिले में एक अनोखी शादी देखने को मिली है। अक्सर हम दूल्हे को घोड़ी पर बारात लाते हुए देखते हैं लेकिन नवसारी में दूल्हे ने अपनी शादी को अनोखा बनाने के लिए बुलडोजर पर बारात निकाली थी। बुलडोजर पर निकली बारात की अनोखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रही हैं।

दरअसल यह पूरा मामला नवसारी के कलियारी गांव का है। जहां आदिवासी धोडीया समाज के केयूर पटेल ने बुलडोजर पर अपनी बारात निकाली है। इस अनोखी बारात पर दूल्हे का कहना है कि वह अपनी शादी में कुछ अलग हटकर करना चाहता था। यही वजह है कि उसने खुदाई के लिए इस्तेमाल होने वाली जेसीबी मशीन पर अपनी बारात निकालने का सोचा था।

केयूर पटेल ने बताया कि उसने कुछ समय पहले पंजाब में एक दूल्हे को बुलडोज़र पर बारात निकालने का वीडियो देखा था। वही वीडियो देखकर उसने अपनी बारात भी बुलडोजर पर निकालने की ठान ली थी। दूल्हे ने बताया कि सब लोग गाड़ी लेकर आते हैं...मैं कुछ अलग करना चाहता था इसलिए मैं अपनी शादी पर जेसीबी लेकर आया था। उसने कहा कि मैं कुछ अनोखा करना चाहता था इसलिए मैंने यूट्यूब पर जेसीबी पर बारात निकालने का वीडियो देखा था।

केयूर पटेल के द्वारा इस लाई गई अतरंगी बारात को देखकर दुल्हन पक्ष के लोग भी काफी हैरान हो गए थे। एक महंगी गाड़ी की तरह ही जेसीबी को फूलों से पूरी तरह से सजाया गया था। ढोल बजाते हुए साथ ही डीजे लेकर चल रही ये बारात दुल्हन के घर पहुंची थी। अतरंगी बारात को देखकर स्थानीय लोग भी आश्चर्यचकित रह गए। उन्होंने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। कुछ ही देर में वीडियो तेजी से वायरल भी हो गई। सोशल मीडिया पर लोगों ने इस अतरंगी बारात को अलग अलग मजेदार कैप्शन के साथ शेयर भी किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 23
Dislike Dislike 0
Love Love 7
Funny Funny 9
Wow Wow 3
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User