OMG! कमाई के लिए पड़ोसन ने दिया ऐसा सुझाव, रात को फ़ोन कॉल और लेने आ रही लंबी गाडियां

आर्थिक तंगी के कारण महिला ने अपनी पड़ोसन से कुछ पैसे कमाने के लिए सलाह मांगी.  इसपर पड़ोसन ने महिला को सलाह देते हुए कहा कि एक घंटे का काम होगा और रातों रात मोटी कमाई भी होगी.  इस पर आर्थिक तंगी से परेशान महिला खुश हो गई.  

May 22, 2023 - 15:01
0 165
OMG! कमाई के लिए पड़ोसन ने दिया ऐसा सुझाव, रात को फ़ोन कॉल और लेने आ रही लंबी गाडियां

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक महिला ने अपनी ही पड़ोसन का फोन नंबर लोगों में बांट दिया. महिला ने ऐसा करने से पहले अपनी पड़ोसन को रातों रात मोटी कमाई होने की बात कही. इसके बाद जो हुआ वो हैरान कर देने वाला है. 

बता दे कि गोरखपुर की रहने वाली एक महिला की आर्थिक स्थित ठीक नहीं थी. उसके पति परिवार का पेट पालने के लिए शहर से बाहर मजदूरी करने जाते हैं और अक्सर बाहर ही रहते हैं. आर्थिक तंगी के कारण महिला ने अपनी पड़ोसन से कुछ पैसे कमाने के लिए सलाह मांगी.  

इसपर पड़ोसन ने महिला को सलाह देते हुए कहा कि एक घंटे का काम होगा और रातों रात मोटी कमाई भी होगी.  इस पर आर्थिक तंगी से परेशान महिला खुश हो गई.  

पड़ोसन ने महिला का नंबर अंजान लोगों को बांट दिया. इसके बाद महिला को कहा कि रात को फोन का इंतजार करना होगा और इसके बाद काम के लिए हाटा जाना होगा. इसके बाद पड़ोसन ने महिला की लंबाई नपवाई और उसका आधार कार्ड के साथ फोटों भी ले ली. 

महिला की निजी जानकारी लेने के बाद पड़ोसन ने उसे कहा कि रात को फोन आएगा और उसके बाद तुम्हें कार से दो आदमी लेने आएंगे. रात में जब महिला के पास फोन आया तो अंजान आदमी ने महिला से गलत और अटपटी बात करनी शुरू कर दी.

इसके बाद महिला ने अपने पति को सारे मामले की बात बताई दी, जिसके बाद पुलिस को इस प्रकरण की जानकारी देते हुए महिला के खिलाफ तहरीर दी है. पुलिस तहरीर के आधार पर जांच में जुट गई है.  

What's Your Reaction?

Like Like 37
Dislike Dislike 0
Love Love 10
Funny Funny 13
Wow Wow 6
Sad Sad 9
Angry Angry 5
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User