शादी का झांसा देकर NRI युवक ने 9 करोड़ की ठगी, एक्ट्रेस समेत परिवार के 3 लोगों पर मामला दर्ज

बार-बार शादी का भरोसा दिलाकर उसने इंजीनियर से आर्थिक मदद ली। जुलाई 2020 में जब परिवारों की मुलाकात की बात आई, तो उसने शादी से इनकार कर दिया और पैसे लौटाने से भी बचती रही। मामला सुलझाने के लिए हुई एक बैठक में उसने 70 लाख रुपये लौटाने की बात मानते हुए खाली चेक दिए, लेकिन बाद में उन्हें फाड़ दिया।

Apr 28, 2026 - 10:41
0 3
शादी का झांसा देकर NRI युवक ने 9 करोड़ की ठगी, एक्ट्रेस समेत परिवार के 3 लोगों पर मामला दर्ज

हैदराबाद में एक अभिनेत्री आशु रेड्डी पर शादी का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी का आरोप लगा है। पुलिस के मुताबिक, एक 60 वर्षीय व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके बेटे, जो लंदन में साफ्टवेयर इंजीनियर है को करीब 9.35 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया गया।

शिकायत के आधार पर 20 अप्रैल को सेंट्रल क्राइम स्टेशन में रेड्डी और उसके परिवार के तीन सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।शिकायत के अनुसार, इंजीनियर की मुलाकात 2018 में भारत दौरे के दौरान आपसी परिचितों के जरिए अभिनेत्री से हुई थी।

मुलाकात के महज दो महीने के भीतर ही उसने शादी का प्रस्ताव रख दिया। उसने खुद को अभिनेत्री बताते हुए अमेरिका से मास्टर्स करने की बात कही।वादे, बहाने और करोड़ों का लेनदेन, फिर अचानक इनकारफिर अभिनेत्री ने एच1बी वीजा में समस्या, पढ़ाई के कर्ज और पारिवारिक आर्थिक दिक्कतों का हवाला देकर पैसे मांगने शुरू किए।

बार-बार शादी का भरोसा दिलाकर उसने इंजीनियर से आर्थिक मदद ली। जुलाई 2020 में जब परिवारों की मुलाकात की बात आई, तो उसने शादी से इनकार कर दिया और पैसे लौटाने से भी बचती रही। मामला सुलझाने के लिए हुई एक बैठक में उसने 70 लाख रुपये लौटाने की बात मानते हुए खाली चेक दिए, लेकिन बाद में उन्हें फाड़ दिया।

इसके बाद उसकी मां और बहन ने इंजीनियर से संपर्क कर बताया कि वह ब्रेकअप के कारण डिप्रेशन में है, जिस पर भरोसा कर उसने रिश्ता फिर से जारी रखा। आरोप है कि 2020 से 2025 के बीच वह लगातार शादी का वादा करती रही और इसी दौरान बड़ी रकम लेने के साथ-साथ प्रापर्टी, गाडि़यां और सोना अपने नाम पर खरीदवाती रही।

आखिरकार जुलाई 2025 में उसने दोबारा शादी से इनकार कर दिया और उल्टा झूठे केस में फंसाने की धमकी देते हुए संपर्क तोड़ लिया। शिकायतकर्ता के अनुसार, उसके बेटे को न सिर्फ भारी आर्थिक नुकसान हुआ, बल्कि मानसिक तनाव भी झेलना पड़ा।

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharma Kumar Manish

Associate Desk Editor

Comments (0)

User