सास-ससुर को नींद की गोलियां खिला प्रेमी संग बहु नगदी जेवर लेकर हुई फरार, पुलिस ने धर दबोचा

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक महिला ने चाय में नींद की गोली मिलाकर ससुरालियों को बेहोश कर दिया. इसके बाद जेवर-नकदी लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो . शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने महिला व उसके प्रेमी को अरेस्ट कर लिया है. पुलिस ने जेवरात व नकदी भी बरामद की है.

Nov 18, 2022 - 21:59
0 239
सास-ससुर को नींद की गोलियां खिला प्रेमी संग बहु नगदी जेवर लेकर हुई फरार, पुलिस ने धर दबोचा

शादी से पहले के प्रेम प्रसंग क्या क्या गुल शादी के बाद खिलाते है. ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक बहू का अनोखा कारनामा सामने आया है। सास-ससुर को नींद की गोलियां देकर बहू प्रेमी के साथ फरार हो गई. इतना ही नहीं फरार होते वक्त उसने सास की आलमारी की चाभियों को लेकर करीब साढ़े चार लाख के जेवर और 50000 रुपये भी उड़ा लिए. पुलिस ने आरोपी बहू और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है. प्रेमी जोड़े के पास से पुलिस ने घर से चोरी किए गए साढ़े चार लाख के जेवर और 50000 रुपये बरामद किए हैं.

मामला थाना कार्ड कस्बे का है, जहां शादीशुदा महिला शोभा ने अपने ससुरालियों को चाय में नींद की गोलियां मिलाकर बेहोश कर दिया. पति, सासऔर ससुर के बेहोश हो जाने के बाद महिला ने अपनी सास की आलमारी की चाभियों से घर में रखे हुए साढ़े चार लाख के जेवर और पचास हज़ार रुपये लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की. घटना के चार दिन बाद पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने दोनों के पास से घर से चुराए गए साढ़े चार लाख के जेवर और पचास हज़ार रुपये बरामद किए हैं.

बताया जा रहा है कि बहू शोभा जलालाबाद की रहने वाली है. जब वह कक्षा 12 की छात्रा थी तो स्कूल जाने के बहाने प्रेमी एहसान से मिलने लगी. करीब 2 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. जब इसकी जानकारी घर वालों को हुई तो उसकी शादी कांट कस्बे के विकास राठौर से करा दी गई.  इस दौरान एक बच्ची भी पैदा हो गई. शादी होने के बाद भी शोभा का प्रेम-प्रसंग एहसान से खत्म नहीं हुआ. वह मोबाइल के जरिए उससे बात करती रहती थी. इस दौरान ससुरालीजनों को भी इस बात की खबर लग गई, जिसके चलते उसे खूब खरी-खोटी सुनाई गई. इसके बाद शोभा ने अपने प्रेमी के साथ भाग कर घर बसाने की ठान ली. प्रेमी के इशारे पर योजना बनाते हुए उसने नशीली गोलियों को चाय में मिलाकर सास, पति और ससुर को पिला दिया. जिससे सभी लोग बेहोश हो गए. इसके बाद वह नगदी और जेवर लेकर फरार हो गई.

What's Your Reaction?

Like Like 7
Dislike Dislike 0
Love Love 3
Funny Funny 4
Wow Wow 4
Sad Sad 1
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User