भतीजे के प्यार में पागल शादीशुदा बुआ ने भतीजे से कहा-फूफा को रास्ते से हटा दो हम एक हो जायेंगे

थाना शिकोहाबाद इलाके में 1 जनवरी को मलखानपुर रोड पर एक अज्ञात शव मिला था. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कराई. इस दौरान पता चला कि शव हाथरस के सिकंदराराऊ निवासी नईम का है. इसके बाद नईम की बहन सारा खातून ने थाना शिकोहाबाद में केस दर्ज कराया था कि उसके भाई की हत्या की गई है.

Jan 08, 2023 - 22:13
0 491
भतीजे के प्यार में पागल शादीशुदा बुआ ने भतीजे से कहा-फूफा को रास्ते से हटा दो हम एक हो जायेंगे

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शादीशुदा महिला और उसके भतीजे के बीच अवैध संबंध पनप गए. महिला ने उसके साथ रहने के लिए पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रची. जिसका खुलासा होने पर सभी हैरान रह गए. फिरोजाबाद में रिश्ते की बुआ से अवैध संबंध के कारण युवक ने ईंट से कूचकर अपने फूफा की हत्या कर दी. घटना शिकोहाबाद थाना क्षेत्र की है जहां 1 जनवरी को मलखानपुर रोड पर एक अज्ञात शव मिला था.

जानकारी के लिए बता दे कि थाना शिकोहाबाद इलाके में 1 जनवरी को मलखानपुर रोड पर एक अज्ञात शव मिला था. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कराई. इस दौरान पता चला कि शव हाथरस के सिकंदराराऊ निवासी नईम का है. इसके बाद नईम की बहन सारा खातून ने थाना शिकोहाबाद में केस दर्ज कराया था कि उसके भाई की हत्या की गई है.

शव को देखने पर पता लगा कि सिर को कुचल कर यह हत्या की गई है. पुलिस ने जब इस शव की शिनाख्त कराई तो मृतक की पहचान नईम के रूप में हुई जो हाथरस का रहने वाला था. जैसे ही पुलिस मृतक के घर पहुंची तो जांच में पता लगा कि नईम की पत्नी का उसके भतीजे शाहरुख से अवैध संबंध था.

इस मामले में हत्या के आरोपी शाहरुख पर शक हुआ जिसके बाद वो अचानक गायब हो गया. पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 10,000 रुपये का इनाम रखा. शनिवार को पुलिस ने दबिश देकर शिकोहाबाद के एक घर से शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार होने के बाद शाहरुख ने पुलिस को बताया कि रिश्ते की बुआ से उसके संबंध थे और बुआ ने ही कहा था कि वह अपने फूफा की हत्या कर दे जिसके बाद दोनों निकाह कर लेंगे. शाहरुख ने बुआ की बातों में आकर फूफा की हत्या भी कर दी.

फिरोजाबाद देहात के एसपी रणविजय सिंह ने बताया कि शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में एक डेड बॉडी मिली थी, जब एसएचओ शिकोहाबाद मौके पर पहुंचे तो शव की पहचान नईम के रूप में हुई. वो परिवार के साथ नहीं रहता था, जब हमारी टीम ने छानबीन की तो पता चला कि मृतक का एक संबंधी है शाहरुख जिसका नईम की पत्नी के साथ अवैध संबंध था.

पुलिस की पूछताछ के दौरान शाहरुख ने बताया, "रिश्ते की बुआ से उसके संबंध थे. बुआ ने कहा था कि फूफा की हत्या कर दो. इसके बाद निकाह करके दोनों जिंदगी बसर करेंगे. इस पर उसने अपने फूफा की हत्या कर दी."

What's Your Reaction?

Like Like 21
Dislike Dislike 0
Love Love 11
Funny Funny 3
Wow Wow 3
Sad Sad 6
Angry Angry 14
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User