दुल्हन के चश्मा न लगाने पर टूटी शादी, ऐसा बांधों कि फिर शादी करने की न सोचे: घरातियो ने दूल्हे को बाँधा पेड़ से

दूल्हे के दो दोस्त उनके पास पहुंचे और चश्मा लगाकर दुल्हन के साथ फोटो खिंचवानी चाही। दूल्हे ने फिर दुल्हन से चश्मा लगाने और फोटो खिंचवाने को कहा। जिसका दुल्हन विरोध कर बैठी। बात बढ़ने पर दूल्हे रामसिंह ने शादी से ही इन्कार कर दिया।

Jun 16, 2023 - 05:39
0 118

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के मानधाता थाना क्षेत्र में जयमाल के दौरान दुल्हन के चश्मा न लगाने की बात पर बढ़े विवाद से शादी टूट गई। इससे आक्रोशित लोगों ने दूल्हे को बंधक बना लिया। मामला पुलिस के पास पहुंचा तो दोनों पक्षों को थाने ले गई। जहां दोनों पक्षों के बीच सगाई में दिए गए रुपये व खर्च के लेनदेन के बारे में बातचीत जारी रही।

मानधाता थाना क्षेत्र के हरखपुर में बुधवार को जौनपुर जनपद के लोढ़ा का पुरवा गांव से बरात आई थी। द्वारचार कार्यक्रम हंसी खुशी के बीच परंपरागत तरीके से संपन्न हुआ। ग्रामीणों के अनुसार रात में जयमाल के दौरान दूल्हे राम सिंह ने दुल्हन को चश्मा लगाने के लिए बोला। दुल्हन ने रात में चश्मा लगाने से इन्कार कर दिया।

जयमाल के बाद दोनों पक्ष के लोग वर वधू को आशीर्वाद देने लगे। इस बीच दूल्हे के दो दोस्त उनके पास पहुंचे और चश्मा लगाकर दुल्हन के साथ फोटो खिंचवानी चाही। दूल्हे ने फिर दुल्हन से चश्मा लगाने और फोटो खिंचवाने को कहा। जिसका दुल्हन विरोध कर बैठी। बात बढ़ने पर दूल्हे रामसिंह ने शादी से ही इन्कार कर दिया।

इस विवाद के बाद रात भर मान मनौव्वल का दौर चला, लेकिन बात नहीं बनी। बात न बनने पर दुल्हन पक्ष के लोगों ने बरातियों को बंधक बनाते हुए दूल्हे को पेड़ से बांध दिया। इस दौरान कन्या पक्ष के लोग दूल्हे पर दहेज की मांग करने का आरोप भी लोग लगाने लगे। जानकारी पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई।

थाने में पुलिस के सामने दूल्हा शादी के लिए राजी हो गया, लेकिन दुल्हन उससे विवाह को तैयार नहीं हुई। लड़की का पिता सगाई में दिए गए नगद रुपये व खर्च की मांग वर पक्ष के सामने रख दी। मानधाता थानाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के अलावा रिश्तेदार व संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में बातचीत चल रही है। कोई तहरीर देता है तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।
 
थाने में पुलिस के सामने दूल्हा शादी के लिए राजी हो गया, लेकिन दुल्हन उससे विवाह को तैयार नहीं हुई। लड़की का पिता सगाई में दिए गए नगद रुपये व खर्च की मांग वर पक्ष के सामने रख दी। मानधाता थानाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के अलावा रिश्तेदार व संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में बातचीत चल रही है। कोई तहरीर देता है तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।

हरखपुर में पेड़ से दूल्हे रामसिंह को बांधने के दौरान कुछ लोग कहते रहे कि ऐसा बांधों कि फिर शादी करने की न सोचे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नगर पंचायत मानधाता की चेयरमैन के पुत्र बादल पटेल भी नजर आ रहे हैं। जो दूल्हे को पेड़ से बांधने की हिमायत करते नजर आ रहे हैं। हालांकि जब थाने पर पुलिस वालों ने वजह पूछी तो वह आनाकानी करने लगे।

What's Your Reaction?

Like Like 22
Dislike Dislike 0
Love Love 12
Funny Funny 15
Wow Wow 9
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User