Mahoba: बारात जा रहे थे 6 लोग, तभी उफनाते नाले में गिरी कार, मच गई चीख-पुकार

ग्रामीणों ने आवाजाही के लिए अस्थाई निकास बनाया था. कार सवार पांच लोग नाले से पहले उतर गए थे, जबकि चालक कार को नाले से निकल रहा था. तभी कार डूब गई. हालांकि राहत की बात यह है कि कार चालक भी सुरक्षित बाहर निकल आया. हादसे को लेकर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि मौके पर जांच की जा रही है. कार सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं. कार में कितने लोग सवार थे और कहां के रहने वाले थे, इसका भी पता लगाया जा रहा है. 

Jul 12, 2026 - 10:27
0 17
Mahoba: बारात जा रहे थे 6 लोग, तभी उफनाते नाले में गिरी कार, मच गई चीख-पुकार


उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में बीते शनिवार को बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया, जहां कार नाले में गिर गई. बताया जा रहा है कि कार में सवार 6 लोग लापता हो गए. वहीं हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू में जुट गई. नाले में डूबी कार और उसमें सवार लोगों की तलाश में पुलिस की टीम लगी हुई थी. 


हालांकि सभी लोग हादसे से पहले ही कार से उतर गए थे. प्राप्त जानकारी के मुताबिक बारात चिचारा गांव से बांदा के मसूरी गांव जा रही थी. तभी रास्ते में हादसा हो गया. ​थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. थाना खन्ना के सिरसी कला गांव के पास हादसा हुआ है.
बारात में जा रहे थे सभी कार सवार

प्राप्त जानकारी के मुताबिक दूल्हा अपनी गाड़ी से व अन्य बाराती पहले निकल गए. जबकि एक कार में चालक सहित 6 लोग बारात में जा रहे थे. तभी सिरसी कला गांव के समीप से निकला श्यामा नाला में कार डूब गई. बताया जा रहा है कि तीन दिन से लगातार हो रही बारिश से श्यामा नाला उफना गया था. 


ग्रामीणों ने आवाजाही के लिए अस्थाई निकास बनाया था. कार सवार पांच लोग नाले से पहले उतर गए थे, जबकि चालक कार को नाले से निकल रहा था. तभी कार डूब गई. हालांकि राहत की बात यह है कि कार चालक भी सुरक्षित बाहर निकल आया.

हादसे को लेकर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि मौके पर जांच की जा रही है. कार सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं. कार में कितने लोग सवार थे और कहां के रहने वाले थे, इसका भी पता लगाया जा रहा है. 


एसपी शशांक सिंह ने बताया कि शनिवार की रात को चिचारा निवासी रामौतार अहिरवार के पुत्र की बारात बांदा जिला जा रही थी. रास्ते में सिरसी कला गांव के पास पानी से भरे नाले को पार करते वक्त बारातियों से भरी एक चार पहिया कार नाले में बह गई. उक्त वाहन में परमात्मादीन, 40 वर्षीय मुल्लू, चुन्नू, दुर्गा, दातादीन और उमेश सवार थे.

What's Your Reaction?

Like Like 4
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 4
Angry Angry 2
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User