23 महिलाये, 5 आदमी, ढेरों कमरे! गाजियाबाद के  इंदिरापुरम में चल रहा था गन्दा काम, मुखबिरी ने बिगाड़ा खेल 

इंदिरापुरम पुलिस ने बताया कि शनिवार की शाम को उन्हें मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि वैशाली सेक्टर 4 के एक कमर्शियल कॉम्पलेक्स के थर्ड फ्लोर पर कुछ अवैध गतिविधियां की जा रही हैं. इस बात की सूचना मिलते ही एसीपी और थाना कौशाम्बी पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा वहां पर छापेमारी की. 

Jul 12, 2026 - 10:15
0 32
23 महिलाये, 5 आदमी, ढेरों कमरे! गाजियाबाद के  इंदिरापुरम में चल रहा था गन्दा काम, मुखबिरी ने बिगाड़ा खेल 

 उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के  इंदिरापुरम इलाके में अवैध देह व्यापार सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने 23 महिलाओं को पकड़ा. साथ ही 5 ग्राहक सहित 6 लोग भी पकड़े गए हैं. 

इंदिरापुरम पुलिस ने बताया कि शनिवार की शाम को उन्हें मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि वैशाली सेक्टर 4 के एक कमर्शियल कॉम्पलेक्स के थर्ड फ्लोर पर कुछ अवैध गतिविधियां की जा रही हैं. इस बात की सूचना मिलते ही एसीपी और थाना कौशाम्बी पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा वहां पर छापेमारी की. 

इस दौरान 23 महिलाओं का रेस्कयू किया गया तथा मौके से 5 ग्राहक और 1 कर्मचारी को पकड़ा गया है. साथ ही मौके से कुछ अवैधानिक चीजें भी बरामद की गई हैं.

सम्पूर्ण कार्यवाही के सम्बन्ध मे थाना कौशाम्बी पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया है. अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है. बता दें कि इंदिरापुरम के एसीपी सुर्यबली के नेतृत्व में कौशांबी थाना पुलिस ने वैशाली सेक्टर-4 स्थित एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में छापेमारी कर देह व्यापार से जुड़े अवैध रैकेट का भंडाफोड़ किया.

कार्रवाई के दौरान 23 महिलाओं को रेस्क्यू किया गया. जबकि मौके से 5 ग्राहकों और एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है. इस मामले में थाना कौशांबी पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

What's Your Reaction?

Like Like 7
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 1
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 1
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User