थाने पहुंचे प्रेमी-प्रेमिका बोले- शादी करनी है, घरवाले मान नहीं रहे, जैसे ही पहुंचे परिवार वाले, मुकरा प्रेमी

एक ही जाति के युवक-युवती सुबह 11 बजे घर से भागकर थाने पहुंच गए। दोनों ने पुलिस को बताया कि दोनों का डेढ़ वर्ष से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। वे शादी करना चाहते हैं। पुलिस ने दोनों की उम्र की जांच की तो दोनों बालिग निकले। पुलिस ने दोनों के परिजनों को थाने बुला लिया। जैसे ही परिजन थाने पहुंचे युवक शादी की बात से पलट गया लेकिन युवती शादी की जिद पर अड़ी रही।

May 19, 2023 - 16:11
0 109
थाने पहुंचे प्रेमी-प्रेमिका बोले- शादी करनी है, घरवाले मान नहीं रहे, जैसे ही पहुंचे परिवार वाले, मुकरा प्रेमी

मेरठ के मवाना में गांव खेड़ी मनिहार से युवक-युवती घर से भागकर थाने पहुंच गए और शादी करने की बात कही। पुलिस ने दोनों के परिजनों को बुला लिया तो युवक शादी की बात से पलट गया। बाद में युवती अपनी मां के साथ चली गई और पुलिस ने युवक का 151 में चालान कर दिया। 

गांव खेड़ी मनिहार निवासी एक ही जाति के युवक-युवती सुबह 11 बजे घर से भागकर थाने पहुंच गए। दोनों ने पुलिस को बताया कि दोनों का डेढ़ वर्ष से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। वे शादी करना चाहते हैं। पुलिस ने दोनों की उम्र की जांच की तो दोनों बालिग निकले। 

पुलिस ने दोनों के परिजनों को थाने बुला लिया। जैसे ही परिजन थाने पहुंचे युवक शादी की बात से पलट गया लेकिन युवती शादी की जिद पर अड़ी रही। बाद में काफी समझाने के बाद युवती परिजनों के साथ जाने को तैयार हुई।

दरोगा अनुज कटियार ने बताया कि परिजनों के साथ जाने की सहमति पर लड़की को परिजनों के साथ भेज दिया है वहीं युवक के खिलाफ 151 की कार्रवाई की गई है। 

What's Your Reaction?

Like Like 39
Dislike Dislike 0
Love Love 12
Funny Funny 10
Wow Wow 10
Sad Sad 4
Angry Angry 6
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User