लव अफेयर, ब्रेकअप, फिर खौफनाक साजिश: मामी को फंसाने के लिए भांजे ने कर डाली ये हरकत

मामी ने रेप का केस दर्ज कराकर दिया. इससे नाराज होकर उसने मामी को सबक सिखाने के लिए कैडनैपिंग की साजिश रची. इसके लिए उसने मामी के भाई के मोबाइल का सिम चोरी किया और घरवालों, रिश्तेदारों व पुलिस वालों के पास अपहरण के मैसेज भेजने लगा.

Apr 01, 2023 - 16:40
0 157
लव अफेयर, ब्रेकअप, फिर खौफनाक साजिश: मामी को फंसाने के लिए भांजे ने कर डाली ये हरकत

उत्तर प्रदेश के झांसी में लव अफेयर का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक लड़के ने अपनी प्रेमिका (मामी) को फंसाने के लिए अपनी ही किडनैपिंग की साजिश रच डाली. हालांकि, उसके मंसूबे कामयाब नहीं हुए और पकड़ा गया. इस मामले के खुलासे के बाद इलाके के लोग हैरान रह गए.

मामला झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र का है. यहां रहने वाली एक बुजुर्ग महिला ने कुछ दिनों पहले एसएसपी कार्यालय में बेटे मातादीन के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी. कहा था कि बदमाश उससे 1 लाख की फिरौती के लिए मैसेज कर रहे हैं. पैसा न देने पर हत्या की धमकी दे रहे हैं.


इस पर केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की. इस दौरान पुलिस के पास भी फिरौती के मैसेज आने लगे. इससे पुलिस महकमे में सनसनी फैल गई. पुलिस ने जांच में तेजी लाते हुए मातादीन की तलाश शुरू की. इस दौरान मुखबिर की सूचना पर प्रेमनगर पुलिस ने झांसी-ललितपुर हाईवे से बस से फरार होने की कोशिश कर रहे मातादीन को दबोच लिया.


उसने पूछताछ में जो खुलासे किए, उससे पुलिस भी हैरान रह गई. बताया कि वह अपनी मामी से बहुत प्यार करता था. इसी वजह से उसने शादी भी नहीं की थी. मामी से कई साल तक अफेयर चलता रहा लेकिन कुछ महीने पहले मामी ने ब्रेकअप कर लिया और उससे पीछा छुड़ाने की कोशिश शुरू कर दी.


इससे दोनों के बीच लडाई-झगड़े शुरू हो गए. इसी बीच मामी ने रेप का केस दर्ज कराकर दिया. इससे नाराज होकर उसने मामी को सबक सिखाने के लिए कैडनैपिंग की साजिश रची. इसके लिए उसने मामी के भाई के मोबाइल का सिम चोरी किया और घरवालों, रिश्तेदारों व पुलिस वालों के पास अपहरण के मैसेज भेजने लगा.


काफी दिन तक जब वो घर नहीं लौटा तो उसके परिजनों ने अपहरणकर्ताओं से अपने बेटे को मुक्त कराने की पुलिस से गुहार लगाई. पुलिस ने उस नंबर को ट्रेस किया, जिससे धमकी भरे मैसेज भेजे गए थे. इस दौरान पता चला कि ये नंबर तो महिला के भाई का है. उससे पूछताछ की गई. इसी दौरान पुलिस को मातादीन की लोकेशन पता चल गई और वो पकड़ा गया.
एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के उसकी मामी से संबंध थे. महिला के पति को इसकी जानकारी हो गई थी. उसके विरोध पर महिला ने दूरी बनाई थी. इसी वजह उसने महिला को फंसाने के लिए साजिश रची. एसपी सिटी ने ये भी बताया कि महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके साथ उसके भांजे ने रेप किया है और अश्लील वीडियो बना लिया है.

What's Your Reaction?

Like Like 19
Dislike Dislike 0
Love Love 8
Funny Funny 4
Wow Wow 4
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User