लखीमपुर- खिड़की तोड़कर बैंक में घुसे चोर, तिजोरी काटकर ले गए 30 लाख रुपये

बैंक कर्मचारी ने जैसे ही बैंक खोला, उसकी आंखे फटी रह गईं. उनसे देखा की खिड़की टूटी हुई है फिर जब उसने तिजोरी देखी, तो पता चला कि वह खाली थी. तुरंत ही कर्मचारी ने इसकी जानकारी पुलिस और बैंक मैनेजर को दी.

Jan 16, 2023 - 20:17
0 43
लखीमपुर- खिड़की तोड़कर बैंक में घुसे चोर, तिजोरी काटकर ले गए 30 लाख रुपये

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां चोरों ने बैंक को ही अपना निशाना बना डाला. लखीमपुर खीरी जिले में थाना सदर कोतवाली क्षेत्र की नवीन मंडी स्थल में बनी जिला सहकारी बैंक की शाखा में बैंक की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने बैंक की तिजोरी को कटर से काटकर उसमें रखे 30 लाख रुपए निकालकर मौके से फरार हो गए. 

सोमवार सुबह करीब 10 बजे बैंक खुलने का समय हुआ. बैंक कर्मचारी ने जैसे ही बैंक खोला, उसकी आंखे फटी रह गईं. उनसे देखा की खिड़की टूटी हुई है फिर जब उसने तिजोरी देखी, तो पता चला कि वह खाली थी. तुरंत ही कर्मचारी ने इसकी जानकारी पुलिस और बैंक मैनेजर को दी. बैंक कर्मियों से मिली जानकारी के बाद मौके पर जिले के एडिशनल SP सुरेंद्र सिंह शिव सिटी संदीप सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए. 

उन्होंने देखा कि बैंक की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने स्ट्रांग रूम में रखी लोहे की तिजोरी को कटर से काटकर रूपए निकाल ले गए है. बैंक से करीब 30 लाख रुपए की चोरी के मामले में पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर कब्जे में लिया और डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम की मदद से जांच शुरू कर दी है.

जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विनीत मनार ने बताया कि आज सुबह लगभग 10:00 बजे के आसपास शाखा प्रबंधक और मंडी सचिव द्वारा पता लगा कि यहां चीजें ठीक नहीं है जहां पर बाथरूम में वहां से ग्रिल निकली हुई है और लाकर को काटा गया है.

फॉरेंसिक टीम की मदद से पूरे मामले की पड़ताल शुरू कर दी है. 

इस मामले में प्रथम दृष्टया बैंक प्रबंधक ने 32,00,000 रुपए कैश लाकर से गायब होने की बात कही है. चोरों ने शनिवार इतवार का बंदी का फायदा उठाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया. वहीं लखीमपुर खीरी जिले के एडिशनल एसपी सुरेंद्र सिंह ने बताया की जिला सहकारी बैंक खीरी की शाखा मंडी समिति में चेस्ट में प्रयास किया गया है. चोरी करने की इस घटना की जांच चल रही है. आगे कार्रवाई की जा रही है और बाकी साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं.

वहीं, बैंक में हुईचोरी की जानकारी मिलने पर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विनीत मनार और लखीमपुर सदर सीट से बीजेपी विधायक योगेश वर्मा भी मौके पर पहुंचे. सामने आया है कि बैंक की इमारत इतनी जर्जर थी कि बैंक के अंदर दीवारों में पेड़ों की जड़ें तक बाहर निकल आई थीं.

What's Your Reaction?

Like Like 11
Dislike Dislike 0
Love Love 9
Funny Funny 0
Wow Wow 3
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User