जानिए किस कांग्रेसी दिग्गज नेता को बनाया गया हिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री

कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम पर मुहर लगी। सुखविंदर सिंह सुक्खू कल यानि रविवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

Dec 10, 2022 - 19:13
0 46
जानिए किस कांग्रेसी दिग्गज नेता को बनाया गया हिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री

हिमाचल प्रदेश की सियासत में पिछले कुछ घंटों से उठा बवंडर अब थमने के आसार नजर आने लगे हैं। कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया है. पार्टी ने सुखविंदर सिंह सुक्खू को राज्य की गद्दी सौंपी है।  कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम पर मुहर लगी।  सुखविंदर सिंह सुक्खू  कल यानि रविवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। 

बता दे कांग्रेस ने विधायक दल की बैठक के बाद राज्य के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम का ऐलान कर दिया है, जबकि मुकेश अग्निहोत्री को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। सुखविंदर सिंह सुक्खू 2003 में हमीरपुर जिले में पड़ने वाली नादौन विधानसभा सीट से चुनकर पहली बार विधानसभा पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने इस सीट से 2007, 2017 और अब 2022 के विधानसभा चुनावों में भी जीत दर्ज की है।

सुखविंदर सिंह सुक्खू के सियासी सफर की बात करें तो वह 1988 से 1997 तक NSUI के प्रदेश अध्यक्ष रहे। इसके बाद 1997 से 2007 तक युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। सुक्खू को जनवरी 2013 में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष चुना गया था और इस पद पर वह मार्च 2018 तक बने रहे। सुक्खू 1993 से 1998 तक शिमला नगर निगम में पार्षद भी रहे थे। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ घंटों से सियासी तूफान मचा हुआ था। सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रतिभा सिंह के धड़े के विधायक अपने-अपने नेताओं की दावेदरी ठोक रहे थे।

विधायक दल की बैठक के बाद डिप्टी सीएम के तौर पर मुकेश अग्निहोत्री के नाम का ऐलान किया है। मुकेश अग्निहोत्री 2003 में हमीरपुर जिले में पड़ने वाली हरोली विधानसभा सीट से चुनकर पहली बार विधानसभा पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने इस सीट से 2007, 2012, 2017 और 2022 के विधानसभा चुनावों में भी जीत दर्ज की है। इस तरह लगातार 5 बार विधानसभा में पहुंचने के बाद अब मुकेश अग्निहोत्री राज्य के उपमुख्यमंत्री भी बन गए हैं। 

  

What's Your Reaction?

Like Like 9
Dislike Dislike 0
Love Love 4
Funny Funny 1
Wow Wow 3
Sad Sad 1
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User