यूपी के अलग-अलग जिलों से दिल्ली जाना हुआ आसान, CM Yogi ने 93 बसों को दिखाई हरी झंडी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अपने सरकारी आवास पर आयोजित कार्यक्रम में 93 राजधानी सेवा और सात साधारण बीएस-6 बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये सभी बसें प्रदेश के अलग-अलग जिलों से दिल्ली के लिए जाएंगी।  

Jun 03, 2023 - 06:25
0 53

जो जिले दिल्ली से दूर होंगे, वहां से दो-दो बसें चलाई जाएंगी। इनकी संख्या मांग के अनुरूप बढ़ाई जा सकेगी। राजधानी एक्सप्रेस बस सेवा का किराया सामान्य बस से 10 फीसदी अधिक होता है। इन बसों का स्टॉपेज कम रहता है। कार्यक्रम में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह व भाजपा के कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जानकारी के लिए बता दे कि इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चार मार्च को राजधानी बस सेवा को हरी झंडी दिखाई गई थी। इस बस सेवा के तहत प्रदेश के सभी जिलों से लखनऊ के लिए बसें चलाई गईं। अब इसी क्रम में जिलों से राष्ट्रीय राजधानी को जोड़ने के लिए परिवहन निगम ने राजधानी एक्सप्रेस बस सेवा को दिल्ली तक चलाने का निर्णय लिया है। 

जो जिले दिल्ली से दूर होंगे, वहां से दो-दो बसें चलाई जाएंगी। इनकी संख्या मांग के अनुरूप बढ़ाई जा सकेगी। बता दें कि राजधानी एक्सप्रेस बस सेवा का किराया सामान्य बस से 10 फीसदी अधिक होता है। इन बसों का स्टॉपेज कम रहता है।

What's Your Reaction?

Like Like 29
Dislike Dislike 0
Love Love 16
Funny Funny 0
Wow Wow 11
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User