सिंघु बॉर्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक तय की जाएगी आगे रणनीति

किसान नेताओं ने कहा कि सभी जायज मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा. संसद तक ट्रैक्टर मार्च के कार्यक्रम में भी कोई बदलाव नहीं है. 22 नवंबर को होने वाली लखनऊ किसान महापंचायत को सफल बनाने की अपील की जा रही है.

Nov 21, 2021 - 05:33
Updated: 5 years ago
0 59
सिंघु बॉर्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा की महत्वपूर्ण  बैठक तय की जाएगी आगे रणनीति

26 नवंबर दिन शुक्रवार को भारत में कृषि कानून के खिलाफ किसान आंदोलन को शुरू हुए एक साल पूरा हो जाएगा. इसके मद्देनज़र संयुक्त किसान मोर्चा ने अपील है कि ज्यादा से ज्यादा किसान आंदोलन में भाग लें और किसान आंदोलन की पहली वर्षगांठ को सफल बनाएं.


इसकी रणनीति तय करने के लिए आज दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा की अहम बैठक होगी. किसान नेताओं ने कहा कि सभी जायज मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा. संसद तक ट्रैक्टर मार्च के कार्यक्रम में भी कोई बदलाव नहीं है. 22 नवंबर को होने वाली लखनऊ किसान महापंचायत को सफल बनाने की अपील की जा रही है.


संयुक्त किसान मोर्चा का कहना है कि जब तक मांगें पूरी नहीं हो जाती किसान आंदोलन जारी रहेगा. तीनों कानून वापस लेकर सरकार किसानों की बाकी मांगों पर बात करने से बचना चाहती है लेकिन किसान ऐसे मानने वाले नहीं हैं. बाकी मुद्दों पर भी बात करनी होगी. हमें एमएसपी की गारंटी चाहिए.


संयुक्त किसान मोर्चा का कहना है कि सभी मांगें पूरी होने तक आंदोलन चलता रहेगा. 22 नवंबर को लखनऊ किसान महापंचायत को सफल बनाएं. 29 नवंबर को शुरू होने वाले संसद तक ट्रैक्टर मार्च के कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है. बैठक के बाद संयुक्त किसान मोर्चा की 3 बजे सिंघु बॉर्डर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी.

What's Your Reaction?

Like Like 4
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User