घर में फर्जी आदमी घुसे तो वहीं मार डालो, न कर पाओ तो बुला लेना, मैं हत्या करूंगा- बोले गाजियाबाद के BJP विधायक

विधायक नंदकिशोर ने कहा, "मेरी जनता से अपील है कि इन्हें बांधकर कूटने का काम करें। जो इस तरह के लोग आएं, फर्जी हों, उनको पकड़कर बैठा लें. अगर वो नकली हैं तो पब्लिक उन्हें ऑन स्पॉट मार दे. जो कुछ होगा, मैं देख लूंगा। अगर मुकदमा लगता है तो मैं अपने ऊपर लगवाउंगा।

Jan 09, 2023 - 13:48
0 70
घर में फर्जी आदमी घुसे तो वहीं मार डालो, न कर पाओ तो बुला लेना, मैं हत्या करूंगा- बोले गाजियाबाद के BJP विधायक

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से सत्ता पक्ष के विधायक नंदकिशोर गुर्जर अपने बयान को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं. लोनी से विधायक गुर्जर ने कहा कि अगर बिजली विभाग का कर्मचारी बताकर कोई फर्जी व्यक्ति घर में जबरन घुस आए तो उसे ऑन स्पॉट मार दो. लोग अगर खुद मारने में सक्षम नहीं हैं तो मुझे बुला लें, मैं उसकी हत्या करूंगा।

7 जनवरी को लोनी इलाके में कुछ युवक खुद को बिजली विभाग से बताकर घर-घर जा रहे थे. बताया जा रहा है कि इसी गैंग ने एक घर में जबरन घुसकर करीब डेढ़ लाख रुपए लूट लिए. इसके बाद यह दूसरे घर में घुस गए। वहां युवती नहा रही थी। उसको बाथरूम में बंद कर दिया और कमरे से रुपए लेकर चले गए। एक मामले की शिकायत पुलिस से भी की गई है.

लोगों ने बताया कि गैंग बिजली कनेक्शन काटने और मुकदमा कराने की धमकी दे रहे थे. स्थानीय लोगों की सूचना पर क्षेत्र के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर मौके पर पहुंचे। तब तक वे लोग जा चुके थे। विधायक ने बिजली विभाग के अफसरों से बातचीत की. पता चला कि विभाग की तरफ से आज ऐसी कोई टीम नहीं भेजी गई है. इसके बाद विधायक ने यह बयान दिया।

विधायक नंदकिशोर ने कहा, "मेरी जनता से अपील है कि इन्हें बांधकर कूटने का काम करें। जो इस तरह के लोग आएं, फर्जी हों, उनको पकड़कर बैठा लें. अगर वो नकली हैं तो पब्लिक उन्हें ऑन स्पॉट मार दे. जो कुछ होगा, मैं देख लूंगा। अगर मुकदमा लगता है तो मैं अपने ऊपर लगवाउंगा। लेकिन कोई डकैत अगर किसी के घर में आ जाए और ऐसा करे तो ये अराजकता है, जघन्य अपराध है. कॉलोनी के लोग अगर खुद मारने में सक्षम नहीं हैं तो मुझे बुला लें, उसकी हत्या मैं करूंगा।"

बता दे यह मामला लोनी के लाल बाग कॉलोनी का है. जहां पर कुछ कथित बिजली एक कर्मी घर में पहुंचे थे. इनमें से एक पीड़ित के घर कुछ बिजली कर्मी पहुंचे और बिजली के मीटर में गड़बड़ी होने का आरोप लगाते हुए लाखों रुपये रिश्वत की मांग की. डर की वजह से पीड़ित ने अपनी मेहनत की कुछ कमाई उन लोगों को दे दिया और वह लोग फरार भी हो गए. कॉलोनी वासियों ने विधायक नंदकिशोर गुर्जर को बताया कि कुछ लोग आए थे, जिन्होंने खुद को विजिलेंस डिपार्टमेंट से बताया और कहा कि वह बिजली से संबंधित चेकिंग कर रहे हैं.

पीड़ित का आरोप है कि उन लोगों ने मामला दबाने के लिए डेढ़ लाख रुपए मांगे. उन्होंने पीड़ित से कहा कि मीटर में गड़बड़झाला है. अगर डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत नहीं दोगे तो 25 लाख रुपये तक भरने पड़ सकते हैं. पीड़ित ने कहा कि वह तो गरीब आदमी है इतना रुपया नहीं दे सकते. पीड़ित का कहना है कि उन लोगों ने सभी मोबाइल भी छीन लिए थे. आरोप है कि पीड़ित के पास कुछ रुपए थे, वह रुपये भी उनको दे दिए. लेकिन डेढ़ लाख से कम में बात मानने को वह लोग तैयार नहीं थे. वह लोग पीड़ित को जेल में बंद करने की भी धमकी दे रहे थे. पीड़ित का कहना है कि उन लोगों ने जो फोन नंबर दिया था, वह नंबर भी स्विच ऑफ है. इसके बाद पीड़ित ने इंद्रपुरी पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आश्वस्त किया था कि इस मामले में कार्रवाई होगी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई तो विधायक को पूरे मामले की जानकारी लोगों की तरफ से दी गई.

इसके बाद जब विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने लोगों की शिकायत सुनी तो वो काफी गुस्से में आ गए. उन्होंने कहा कि वह इस पूरी समस्या का हल करेंगे. उनका कहना है कि बिजली कर्मी बनकर जो लोग आए थे, उन्हें पकड़ कर बैठा लिया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर बिजली कर्मी नकली पाए जाते हैं तो उन्हें वहीं पर जान से मार देना चाहिए. बाकी मामला मैं संभाल लूंगा. यह अराजकता का मामला है. विधायक ने कहा कि अगर इस तरह के फर्जी बिजली वाले आते हैं और कॉलोनी वाले उन्हें मारने में सक्षम नहीं है, तो मुझे बुला लें, मैं खुद उसकी हत्या कर दूंगा. अगर इसमें कोई मुकदमे बाजी होगी तो मैं अपने ऊपर लेकर मुकदमा लड़ुंगा. मगर लोगों के साथ कथित फर्जी बिजली वालों की ऐसी हरकत बर्दाश्त नहीं करूंगा.

What's Your Reaction?

Like Like 21
Dislike Dislike 0
Love Love 10
Funny Funny 10
Wow Wow 5
Sad Sad 1
Angry Angry 3
Sharad Mishra

शरद मिश्र सर्व वर्ल्डवाइड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा कंपनी के स्वामीत्य न्यूज़ असर के प्रधान संपादक है उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि जन सरोकारिता पत्रकारिता की रही है अधिक जानकारी के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े

Comments (0)

User