IND-BAN T20 WC- भारत बांग्लादेश मैच में हुई बारिश तो क्या भारत के लिए बंद हो जाएंगे सेमीफाइनल के रास्ते, जानिए समीकरण

मंगलवार को कभी धूप, कभी बारिश की स्थिति रही, लेकिन बुधवार को अच्छी-खासी बारिश होने की आशंका जताई जा रही है. भारतीय टीम को सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के लिए बांग्लादेश को हराना बेहद जरूरी है. टीम के अभी 3 मैच से 4 अंक हैं और वह सुपर-12 राउंड के ग्रुप-3 की तालिका में दूसरे स्थान पर है. शाकिब अल हसन की कप्तानी वाली टीम बांग्लादेश के भी इतने ही अंक हैं, लेकिन भारत का नेट रन रेट उससे बेहतर है.

Nov 02, 2022 - 10:06
0 232
IND-BAN T20 WC- भारत बांग्लादेश मैच में हुई बारिश तो क्या भारत के लिए बंद हो जाएंगे सेमीफाइनल के रास्ते, जानिए समीकरण

T20 विश्व कप 2022 में आज बुधवार को भारतीय टीम का मुकाबला बांग्लादेश से होना है. भारत के लिए ये मैच काफी अहम है क्योंकि इसमें हार या जीत से उसके सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता तय होनेवाला है. लेकिन मैच से ज्यादा मौसम उनके रास्ते की रुकावट बनता दिख रहा है. ए़डिलेड में मौसम खराब हो गया है और मंगलवार से ही बारिश हो रही है. बारिश की वजह से दिन भर ओवल मैदान की पिच को कवर करना पड़ा। टीम इंडिया भी मैदान में प्रैक्टिस के लिए नहीं उतर पाई और उन्हें इंडोर प्रैक्टिस करनी पड़ी। अभी तक जो संभावना जताई जा रही है, उससे भी मैच के धुलने या बाधा पड़ने के संकेत मिल रहे हैं। 

धुरंधर ओपनर रोहित शर्मा की कप्तानी में खेल रही टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड  कप में अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है. उसके सामने अब इस वैश्विक टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाने की चुनौती है. भारत का आज यानी 2 नवंबर को एडिलेड में बांग्लादेश से सामना होगा. हालांकि इस मैच में बारिश और खराब मौसम जरूर फैंस का मजा किरकिरा कर सकते हैं. 

बता दे मंगलवार को कभी धूप, कभी बारिश की स्थिति रही, लेकिन बुधवार को अच्छी-खासी बारिश होने की आशंका जताई जा रही है. वैसे, भारत और पाकिस्तान के मैच पर भी बारिश का साया मंडरा रहा था, लेकिन मैच पूरा खेला गया। ऐसे में फिलहाल कुछ कह पाना मुश्किल है. 

भारतीय टीम ने अभी तक टी20 वर्ल्ड कप में तीन में से दो मैच जीते हैं. उसे पिछले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जरूर हार झेलनी पड़ी, लेकिन उससे पहले पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया. अब रोहित शर्मा एंड कंपनी की भिड़ंत बांग्लादेश से होनी है. यह मुकाबला एडिलेड के ओवल मैदान पर खेला जाएगा.  

भारतीय टीम को सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के लिए बांग्लादेश को हराना बेहद जरूरी है. टीम के अभी 3 मैच से 4 अंक हैं और वह सुपर-12 राउंड के ग्रुप-3 की तालिका में दूसरे स्थान पर है. शाकिब अल हसन की कप्तानी वाली टीम बांग्लादेश के भी इतने ही अंक हैं, लेकिन भारत का नेट रन रेट उससे बेहतर है. ग्रुप में बांग्लादेश तीसरे नंबर पर है जबकि जिम्बाब्वे 3 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है. पाकिस्तान के 2 ही अंक हैं जबकि नीदरलैंड्स का खाता तक नहीं खुला है.

भारत के लिए अब बाकी बचे दोनों मैच काफी अहम हैं. अगर टीम इंडिया बांग्लादेश को हराती है तो उसके 6 अंक हो जाएंगे. इसके साथ ही टीम ग्रुप में टॉप पर पहुंच जाएगी. इसके बाद भारत की 6 नवंबर को मेलबर्न में जिम्बाब्वे से भिड़ंत होगी. उस मैच को जीतना भी भारत के लिए जरूरी होगा. फिलहाल ग्रुप टॉपर दक्षिण अफ्रीका का अगला मैच 3 नवंबर को पाकिस्तान से होना है. अगर टीम उसे जीत लेती है तो उसके 7 अंक हो जाएंगे. इसके बाद नीदरलैंड्स से बावुमा की टीम को जीतने में ज्यादा दिक्कत नहीं होगी. ऐसे में वह ग्रुप में 9 अंकों के साथ टॉपर ही रहेगी. भारत अधिकतम 8 ही अंक हासिल कर सकता है, जबकि दक्षिण अफ्रीका के पास 9 अंक हासिल करने का मौका है. 

भारतीय फैंस ये जानने को जरूर उत्सुक होंगे कि अगर बारिश और खराब मौसम के चलते बांग्लादेश से होने वाला मैच रद्द हुआ तो क्या होगा. दरअसल, इससे भारत और बांग्लादेश, दोनों के ही 5-5 अंक हो जाएंगे. बांग्लादेश की इसके बाद पाकिस्तान से भिड़ंत होनी है जो मुकाबला बेहद कड़ा रहेगा. अगर शाकिब की टीम पाकिस्तान को बेहतर अंतर से हराने में कामयाबी हासिल कर लेती है तो जाहिर तौर पर भारत के सामने सेमीफाइनल में पहुंचने की मुश्किल खड़ी हो जाएगी. 

What's Your Reaction?

Like Like 9
Dislike Dislike 0
Love Love 6
Funny Funny 2
Wow Wow 4
Sad Sad 2
Angry Angry 1
Shivani_Mishra

Shivani Mishra Desk Editor in NewsAsr.com and having vast experience in field of Journalism

Comments (0)

User